न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के इन 2 शहरों का AQI लेवल रहा दिल्ली-गुरुग्राम से भी ज्यादा, सुधरी भिवाड़ी की स्थिति

राजस्थान के कुछ शहर ऐसे हैं जहां का AQI लेवल दिल्ली-गुरुग्राम से भी ज्यादा हैं। राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी आबोहवा दिनों दिन बिगड़ती जा रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Nov 2021 12:17:04

राजस्थान के इन 2 शहरों का AQI लेवल रहा दिल्ली-गुरुग्राम से भी ज्यादा, सुधरी भिवाड़ी की स्थिति

प्रदूषण का लेवल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) से नापा जाता हैं। देश की राजधानी दिल्ली का प्रदूषण सभी की चिंता बढ़ा रहा हैं। लेकिन राजस्थान के कुछ शहर ऐसे हैं जहां का AQI लेवल दिल्ली-गुरुग्राम से भी ज्यादा हैं। राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी आबोहवा दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। कोटा, उदयपुर में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 350 के ऊपर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों की माने तो कोटा, उदयपुर जैसे शहरों में एक्यूआई लेवल बिगड़ने के पीछे बड़ा कारण सर्दी और आर्द्रता का स्तर बढ़ना है। इस मामले में एनसीआर एरिया भिवाड़ी में स्थिति पिछले दिनों के मुकाबले थोड़ी ठीक रही। भिवाड़ी में शनिवार को जहां एक्यूआई लेवल 470 के पार पहुंच गया था, वहां स्थिति सुधरी है और आज एक्यूआई लेवल 333 पर आ गया। हालांकि अब भी भिवाड़ी रेड जोन में आ रहा है।

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से मिले डेटा को देखें तो आज सबसे ज्यादा एक्यूआई लेवल कोटा का 364 दर्ज किया गया। वहीं उदयपुर में यह लेवल 354 रहा। जबकि दिल्ली में 342, फरीदाबाद गाजियाबाद में 328, ग्रेटर नोएडा 320, गुरुग्राम 326 और मेरठ का एक्यूआई लेवल आज 352 रहा। कोटा और उदयपुर के अलावा आज जोधपुर में भी स्थिति खतरनाक रही, जहां एक्यूआई लेवल 315 पर पहुंच गया।

जयपुर में आज एक्यूआई लेवल 282 रहा, जबकि अजमेर में 129, अलवर 163 और पाली में 274 लेवल पर दर्ज किया गया। श्वसन रोग विशेषज्ञों की माने तो जैसे-जैसे सर्दी का स्तर बढ़ेगा अस्थमा रोगियों के लिए परेशानी बढ़ने लगेगी। क्योंकि एयर क्वालिटी खराब हाेने से वातावरण में प्रदूषण का लेवल बढ़ जाता है और अस्थमा मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। अस्थमा रोगियों के अलावा बुजुर्गों और कम इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए भी यह मौसम बेहद खराब है। क्योंकि इसका सीधा असर लंग्स पर पड़ता है, जिसकी वर्किंग कैपेसिटी कम होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट