न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद साइबर पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी के रैकेट का किया भंडाफोड़, कनाडा से हो रहा था संचालित

गुजरात में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस का कहना है कि विदेशी ड्रग माफिया डाक के जरिए भारत में ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 4:30:30

अहमदाबाद साइबर पुलिस ने इंटरनेशनल ड्रग्स तस्करी के रैकेट का किया भंडाफोड़, कनाडा से हो रहा था संचालित

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद साइबर क्राइम ने ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस का कहना है कि विदेशी ड्रग माफिया डाक के जरिए भारत में ड्रग्स की तस्करी कर रहे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय गैंग कनाडा से ऑपरेट हो रहा है। डार्क वेब (Dark Web) के जरिए चल रहे ड्रग्स रैकेट में ऑनलाइन पार्टी ड्रग्स ऑर्डर किए जाते थे।

पुलिस के हाथ विदेश से आया पार्सल लगा है, जिसमें ड्रग्स भेजा गया था। पुलिस का कहना है कि अमेरिका से करीब 20 ड्रग्स पार्सल आए थे। सूचना मिलने के बाद साइबर क्राइम ने एफपीओ और अहमदाबाद कस्टम्स के साथ मिलकर एक ऑपरेशन चलाया, जिसमें यह बात सामने आई कि ऑनलाइन ड्रग्स काफी समय से भेजा जा रहा है। पुलिस ने 2,31,000 रुपये मूल्य की 2.31 ग्राम कोकीन और 46,08,015 रुपये कीमत की 5,970 किलोग्राम विभिन्न दवाएं जब्त की हैं।

कच्छ में पकड़ी गई थी 800 करोड़ की कोकीन

गुजरात में बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है। 24 घंटे पहले कच्छ में 800 करोड़ की कोकीन पकड़ी गई। इसके बाद अहमदाबाद साइबर क्राइम ने ड्रग्स तस्करी के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ किया। यह पूरा नेटवर्क कनाडा से ऑपरेट होता था और डार्क वेब के जरिए ऑनलाइन पार्टी के लिए ड्रग्स ऑर्डर किए जाते थे। भारत में ड्रग सप्लाई करने वाली इंटरनेशनल गैंग के खुलासे में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

कैसे चलता था पूरा नेटवर्क

डार्क वेब और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके अमेरिका, कनाडा और फुकेत से किताबें और खिलौने के जरिए पार्टी ड्रग्स मंगवाया जाता था। अंतरराष्ट्रीय कोरियर कंपनी से खिलौने और किताबों की डिलीवरी होती थी। किताबों के पन्ने ड्रग्स में भिगोकर रखे जाते थे। किताब डिलीवर होने के बाद पन्नों के बारीक टुकड़े करके ड्रग्स तैयार किया जाता था। ड्रग्स तस्करी का यह सबसे नया तरीका गुजरात में सामने आया है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम को मिली जानकारी के बाद पूरी जांच की गई. इसके बाद यह पूरा खेल सामने आया है। पुलिस ने कोकीन और दवाएं जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। अमेरिका से ड्रग्स के 20 पार्सल आए थे। पुलिस ने ड्रग्स ऑर्डर करने वालों को ट्रेस कर लिया है और आगे की जांच शुरू है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती