न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दिन की तेजी के बाद तीसरे दिन सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, स्मॉलकैप शेयरों में हुई खरीदारी

पिछले दो दिन से लगातार तेजी पर बंद होता शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी दिन सपाट बंद हुआ। बाजार के सभी सूचकांक मिले जुले में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 7.51 अंक की मामूली गिरावट के साथ 74,332.58 और निफ्टी 7.80 अंक की तेजी के साथ 22,552.50 पर था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 5:43:42

दो दिन की तेजी के बाद तीसरे दिन सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, स्मॉलकैप शेयरों में हुई खरीदारी

मुंबई । पिछले दो दिन से लगातार तेजी पर बंद होता शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी दिन सपाट बंद हुआ। बाजार के सभी सूचकांक मिले जुले में बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 7.51 अंक की मामूली गिरावट के साथ 74,332.58 और निफ्टी 7.80 अंक की तेजी के साथ 22,552.50 पर था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 157.50 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,190.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 103.95 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,504.30 पर बंद हुआ, जो दिखाता है कि मिडकैप शेयरों में बिकवाली हुई है, जबकि स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी हुई है।

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटीज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जबकि आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और पीएसई इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, नेस्ले, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी गेनर्स थे। इंडसइंड बैंक, जोमैटो, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, टाइटन, एचयूएल, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, सन फार्मा और आईटीसी लूजर्स थे।

कैपिटलमाइंड रिसर्च के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, कृष्णा अप्पला ने कहा कि इस हफ्ते निफ्टी में 2.1 प्रतिशत की तेजी हुई है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स 2.9 प्रतिशत और 5.8 प्रतिशत चढ़ा है, जो वैश्विक अस्थिरता के बाद भी बाजार की मजबूती को दिखाता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह रैली चौथी तिमाही की कॉरपोरेट आय में रिकवरी और बाजार के सेंटीमेंट पर निर्भर करेगी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में प्राइम रिसर्च के प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा, "ट्रेडर्स को महत्वपूर्ण बाजार बदलावों के दौर में अलग-अलग परिसंपत्ति वर्गों में बड़े उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए। ट्रंप के टैरिफ के कारण अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं।"

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 6 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और उन्होंने 2,377.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,617.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ