न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हुई खरीदारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। इसमें जीडीपी विकास दर चालू वित्त वर्ष में 6.5 से लेकर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 July 2024 6:21:49

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हुई खरीदारी

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.13 फीसदी या 102 अंक की गिरावट के साथ 80,502 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.09 फीसदी या 21 अंक की गिरावट के साथ 24,509 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर थे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। इसमें जीडीपी विकास दर चालू वित्त वर्ष में 6.5 से लेकर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कारोबारी सत्र में खरीदारी देखी गई।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 716 अंक या 1.28 प्रतिशत बढ़कर 56,624 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 165 अंक या 0.90 प्रतिशत बढ़कर 18,563 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, एलएंडटी, मारुति सुजुकी और इन्फोसिस टॉप गेनर्स थे। विप्रो, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और एसबीआई टॉप लूजर्स थे।

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 1.13 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.12 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.22 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.12 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.98 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.25 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.11 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 1.01 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.36 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.03 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.58 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.48 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.71 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.43 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.41 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

बाजार के जानकारों का कहना है कि आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी विकास दर अनुमान 6.5 प्रतिशत से लेकर 7 प्रतिशत रहने के कारण बाजार में उठापटक देखने को मिली है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के नतीजे उम्मीद से कमजोर आने के कारण बाजार पर दबाव बना है। ऐसा माना जा रहा है कि बजट निवेशकों के मुताबिक होगा। हालांकि, अधिक वैल्यूएशन के कारण बाजार में गिरावट का जोखिम बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई