न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाली घटना, प्रेग्नेंट महिला को कंधे पर उठाकर 6KM चढ़े पहाड़, दर्द से तड़पती रही

उदयपुर के अंबाल गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई जो राजस्थान के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती हैं। यहां एक प्रेग्नेंट महिला को ढाई घंटे दर्द से तड़पना पड़ा। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला को कंधे पर उठाकर 6KM पहाड़ पर भी चढ़ना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 6:01:32

राजस्थान के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाली घटना, प्रेग्नेंट महिला को कंधे पर उठाकर 6KM चढ़े पहाड़, दर्द से तड़पती रही

उदयपुर के अंबाल गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई जो राजस्थान के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती हैं। यहां एक प्रेग्नेंट महिला को ढाई घंटे दर्द से तड़पना पड़ा। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला को कंधे पर उठाकर 6KM पहाड़ पर भी चढ़ना पड़ा। जैसे-तैसे वे महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां भी इलाज की सुविधा नहीं मिली। गनीमत रही कि वहां पहुंचने के बाद उन्हें एक जीप मिल गई। देर रात 2:30 बजे उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गर्भवती महिलाओं के लिए राज्य सरकार की जननी सुरक्षा योजना है। वहीं सरकार करोड़ों रुपए इस बात पर खर्च होते हैं कि महिलाओं को प्रसव सुविधाएं समय पर मिले। अंबाल के वार्ड पंच केवाराम ने बताया कि बरसों से सड़क की मांग है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में बीमार, प्रसूता को अस्पताल तक ले जाना मुश्किल होता है।

दरअसल, उदयपुर में जिस जगह अंबाल गांव है, वहां सड़क भी ढंग की नहीं है। सब सेंटर तक पहुंचने के लिए 6 किमी चल कर पहाड़ पार करना होता है। यहां रहने वाली दिना पत्नी भैराराम को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। एंबुलेंस और दूसरी गाड़ी नहीं मिली तो परिजनों ने उसे झोले में डाला और कंधे पर बैठाकर पहाड़ पार कर उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। यहां से उसे 30 किमी दूर देवला अस्पताल पहुंचाया।

मंगलवार देर रात जब दिना को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोगों ने सूचना गांव को दी। इस पर तुरंत झोली का इंतजाम किया गया। 6 किमी तक सभी ने बराबर कंधा देकर पहाड़ पार किया। पहाड़ पार कर बमुश्किल टेपूर पहुंचे। सब सेंटर पर स्टाफ नहीं मिला। देर रात बड़ी मुश्किल से एक निजी वाहन की व्यवस्था हो पाई। महिला को लेकर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवला पहुंचे। तब तक लगभग रात के ढाई बज चुके थे। यहां महिला का प्रसव कराया गया। गनीमत रही कि इतना कठिन रास्ता तय करने के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट