न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब होगा अगला बड़ा एक्शन! भारतीय वायुसेना को दी गई खुली छूट

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके बाद पाकिस्तान ने LOC पर भारी गोलीबारी की। वायुसेना को जवाबी कार्रवाई की खुली छूट दी गई है। PM मोदी और NSA डोभाल हालात पर नजर रख रहे हैं, देश के 27 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 08 May 2025 11:30:17

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब होगा अगला बड़ा एक्शन! भारतीय वायुसेना को दी गई खुली छूट

6-7 मई की रात भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी अड्डों पर धावा बोला और उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस करारी कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार एलओसी पर गोलीबारी कर रहा है। सीमा पार से हो रही इन नापाक हरकतों को देखते हुए अब भारतीय वायुसेना को किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए खुली छूट दे दी गई है। वायुसेना को स्पष्ट निर्देश मिले हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में वह पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। अजीत डोभाल इस विषय पर चर्चा करने प्रधानमंत्री के आवास पहुंचे हैं। साथ ही, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक भी होने जा रही है, जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे।

देशभर में 27 एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद

सुरक्षा कारणों से देश के 27 हवाई अड्डों को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन हवाई अड्डों में श्रीनगर, जम्मू, चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना जैसे उत्तर और पश्चिम भारत के प्रमुख एयरपोर्ट शामिल हैं।

पाकिस्तानी सेना की LOC पर भारी गोलीबारी

बुधवार, 7 मई को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बसे गांवों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। इस हमले में चार बच्चों और एक सैनिक समेत कुल 13 लोगों की जान चली गई। यह हमला भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक के जवाब में किया गया था।

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों को कराया गया खाली

पाकिस्तान की ओर से हो रही भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है और कई पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गोलीबारी के कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भारत-पाक तनाव को देखते हुए पंजाब के फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती गांवों को खाली कराया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब