न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरे निशान पर खुलने के बाद लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, देखने को मिली चौतरफा बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200.85 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,828.91 और निफ्टी 73.30 अंक या 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,397 पर था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 4:18:14

हरे निशान पर खुलने के बाद लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, देखने को मिली चौतरफा बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200.85 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,828.91 और निफ्टी 73.30 अंक या 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,397 पर था।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी गिरावट हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 361.50 अंक या 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 48,125.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 147 अंक या 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,897.35 पर बंद हुआ।

इससे पूर्व आज सुबह भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 363 अंक की बढ़त के साथ 74,392 पर खुला। शुरुआती कारोबार में भी बाजार में तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.32 फीसदी या 71 अंक की बढ़त लेकर 22,541 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान पर, 7 शेयर लाल निशान पर और 5 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड करते दिखे।

लाल निशान पर बंद

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुए। पीएसयू बैंक इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, सन फार्मा, टाटा स्टील, टीसीएस, पावर ग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स थे। जोमैटो, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एचयूएल, रिलायंस और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,520 शेयर हरे निशान में, 2,455 शेयर लाल निशान में और 130 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक, रूपक दे ने कहा कि निफ्टी 22,350 से लेकर 22,550 की रेंज में बना हुआ है। अगर यह 22,550 के पार जाता है तो एक छोटी अवधि में रैली देखने को मिल सकती है। अगर 22,350 के नीचे फिसलता है तो गिरावट देखने को मिल सकती है।

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला था। सुबह करीब 9.31 बजे, सेंसेक्स 61.17 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 74,090.93 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 2.15 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 22,472.65 पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 12 मार्च को 1,627.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 1,510.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री