न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवाई माधोपुर : दिखी प्रशासन की सख्ती, 2137 वाहन सीज कर काटा 15 लाख रूपए का चालान

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में 2137 वाहन सीज कर लगभग 15 लाख रूपए के चालान एमवी एक्ट में किए गए है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 12:59:39

सवाई माधोपुर : दिखी प्रशासन की सख्ती, 2137 वाहन सीज कर काटा 15 लाख रूपए का चालान

कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया हैं और इसकी सख्ती से पालना होने की जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस पर हैं जिसे वे बखूबी निभा रहे हैं। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में 2137 वाहन सीज कर लगभग 15 लाख रूपए के चालान एमवी एक्ट में किए गए है। इसी प्रकार सोशल डिस्टेंसिंग के 18 हजार से अधिक चालान किए गए है। इसी क्रम में नगर परिषद की ओर से बिना मास्क घुमने वाले लोगों/दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया गया। परिषद की ओर से कोरोना गाइडलाइन की पालना को लेकर हिदायत दी जा रही है। आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि बिना मास्क घूम रहे 10 व्यक्तियों पर 1300 रूपये का चालान कर जुर्माना वसूल किया गया है।

रेड अलर्ट लॉक डाउन जन अनुशासन पखवाडा के तहत शहर में कोरोना बचाव को लेकर नगर परिषद द्वारा गठित टीम कई दिनों से लगातार शहर में भ्रमण कर कोरोना गाइडलाइन की पालना को लेकर लोगों को प्रेरित कर रही है। इसी के साथ आमजन को मुंह पर मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाये रखने, साबुन/हैंड सैनिटाइजर से बार बार हाथों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। धर्मगुरूओं के माध्यम से पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाईश कर घर पर रहने, मास्क लगाने की समझाईश भी की गई है।

सवाई माधोपुर में कोरोना को लेकर सुखद आंकड़े सामने आ रहे हैं जहां गुरुवार को पॉजिटिव आए केसों से लगभग दुगने 393 संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर रिकवरी दर्ज की। गुरुवार को जिले की लेब में 1134 सैंपल की जांच की गई। जिसमें कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 210 रहा। अब जिले में कोरोना एक्टिव संक्रमितों की संख्या 2918 है। जिले में गुरूवार को रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से एक मौत भी दर्ज की गई। जिले में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर घटने लगी है। वहीं रिकवरी रेट बढने लगी है। गुरुवार को पॉजिटिव की दर 18.52 प्रतिशत रही। प्रतिदिन अस्पतालों में भर्ती मरीजों में कई उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटने लगे हैं और हालात काबू में आने लगे है। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल से 32 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इसी प्रकार गंगापुर अस्पताल से 17 मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल