Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रायपुर की एयरहोस्टेस की हत्या के आरोपी की पुलिस स्टेशन में मौत, पैंट से बने फंदे पर लटका मिला

ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या का आरोपी मुंबई पुलिस के लॉकअप में मरा हुआ मिला। शुक्रवार तड़के अंधेरी पुलिस स्टेशन के टॉयलेट में अपने पैंट से बने फंदे पर झूलता दिखा। पुलिस हिरासत में आरोपी की आत्महत्या के इस संदिग्ध मामले से सनसनी फैल गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 4:16:36

रायपुर की एयरहोस्टेस की हत्या के आरोपी की पुलिस स्टेशन में मौत, पैंट से बने फंदे पर लटका मिला

मुम्बई। ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की हत्या का आरोपी मुंबई पुलिस के लॉकअप में मरा हुआ मिला। शुक्रवार तड़के अंधेरी पुलिस स्टेशन के टॉयलेट में अपने पैंट से बने फंदे पर झूलता दिखा। पुलिस हिरासत में आरोपी की आत्महत्या के इस संदिग्ध मामले से सनसनी फैल गई है।

24 वर्षीय रूपल ओगरे की बीते रविवार देर रात अंधेरी के मरोल इलाके स्थित एक किराए के फ्लैट में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वह छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली थी और एक प्रमुख प्राइवेट एयरलाइन में ट्रेनिंग के लिए इस साल अप्रैल में मुंबई आई थी।

जिस आवासीय सोसायटी में पीड़िता रहती थी, वहाँ पिछले एक साल से हाउसकीपिंग का काम करने वाले विक्रम अठवाल (40 वर्ष) को उसकी हत्या के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। एक स्थानीय अदालत ने आराोपी को 8 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

जांच के दौरान पुलिस ने अपराध के समय पहने हुए कपड़ों के साथ-साथ आरोपी से ट्रेनी एयरहोस्टेस को मारने में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद किया था।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, हाउसकीपिंग का काम करने वाला अठवाल और रूपल छोटी-छोटी बातों पर बहस करते थे। इसी के चलते अठवाल कचरा बैग लेने और कमोड साफ करने के बहाने फ्लैट में घुसा और फिर रूपल की हत्या करके फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था. अदालत ने 8 सितंबर तक आरोपी को पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया था।

पुलिस के मुताबिक, मृतक आरोपी विक्रम अठवाल शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका