न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : लगातार गिरती रिकवरी रेट ने बढ़ाई चिंता, गुरुवार को मिले 997 नए संक्रमित

गुरुवार को यह आंकड़ा 11 हजार 19 पर पहुंच गया। गुरुवार को 997 नए संक्रमित मिले। रिकवर महज 82 ही हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 11:46:24

उदयपुर : लगातार गिरती रिकवरी रेट ने बढ़ाई चिंता, गुरुवार को मिले 997 नए संक्रमित

उदयपुर में कोरोना कहर जारी है जहां संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लगातार गिरती रिकवरी ने भी चिंता बढ़ा दी है। तीन दिन में रिकवरी दर 97% से गिरकर महज 8% रह गई है। 10 मई को जिले में 7883 एक्टिव मरीज थे। गुरुवार को यह आंकड़ा 11 हजार 19 पर पहुंच गया। गुरुवार को 997 नए संक्रमित मिले। रिकवर महज 82 ही हुए। संक्रमण से 20 लोगों ने जान भी गंवा दी। महीने की शुरुआत में एक्टिव केस के मामलों में तेजी से गिरावट हो रही थी। इस बीच महज 232 मरीज ही रिकवर हुए। लेकिन एक्टिव केस 3 हजार 136 तक बढ़ गए। 6 मई को एक्टिव केस 10 हजार से भी नीचे आ गए थे। लेकिन बुधवार को फिर से यह आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया।

गाइडलाइन की पालना नहीं होने का असर साफ तौर पर दिख रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 3 मई से लागू रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के 10 दिन में संक्रमण दर में 3% का इजाफा हुआ। इस दौरान 11 हजार 549 नए मामले सामने आए। हर दिन मिलने वाले संक्रमितों की संख्या औसतन 1154 से भी ज्यादा है। जबकि संक्रमण दर भी औसतन 27.91% पहुंच चुकी है। इससे पहले 10 अप्रैल से 2 मई तक नाइट कर्फ्यू लागू था। जिसमें 23 दिनों के दौरान हर दिन औसतन 919 नए मामले मिले थे। जबकि पॉजिटिविटी दर 24.84 फीसदी तक थी।

राजस्थान में कोरोना : कल आए बीते 17 दिन के सबसे कम केस, 159 ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना का कहर जारी हैं जहां कल बीते 17 दिन के सबसे कम 15867 केस सामने आए जो राहत देने वाले हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को राज्य में 15809 पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। लेकिन इसी के साथ ही मौतों का आंकड़ा चिंता बना हुआ हैं। कल 159 ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.21 लाख के पार हो गई है, जबकि इस बीमारी से अब तक पूरे प्रदेश में 6317 लोगों की जान चली गई। वहीं एक्टिव केसों की संख्या अब 2 लाख 11 हजार 889 पर पहुंच गई। राज्य में कल संक्रमण दर भी बीते दिन के मुकाबले ज्यादा रही। कल राज्य में 72,470 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें 15867 पॉजिटिव निकले, जिसके चलते संक्रमण की दर 21.89 फीसदी दर्ज हुई।

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 3.43 लाख नए कोरोना केस, 4000 मौतें

देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 3 लाख 43 हजार 144 रहा जबकि 3 लाख 44 हजार 776 ठीक हो गए और 4000 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9 मई को 37.41 लाख थी, जो अब घटकर 37 लाख हो गई है। गुरुवार को इसमें 5,753 की कमी आई। देश में ठीक हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल