Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : प्रशासन की सख्ती दिख रही बेअसर, रिकॉर्ड आए 995 नए मामले, 11 ने तोड़ा दम

प्रशासन ने 995 पॉजिटिव दिनभर में बताये हैं जबकि हकीकत में यह आंकड़ा हजार के पार हुआ है। खास बात यह है कि कुल जांच 2965 हुई यानी एक बार फिर हर तीसरा टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 May 2021 1:10:11

बीकानेर : प्रशासन की सख्ती दिख रही बेअसर, रिकॉर्ड आए 995 नए मामले, 11 ने तोड़ा दम

दो दिन से कोरोना का ग्राफ कुछ कम हुआ था। लेकिन बुधवार की रिपोर्ट ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। प्रशासन ने 995 पॉजिटिव दिनभर में बताये हैं जबकि हकीकत में यह आंकड़ा हजार के पार हुआ है। खास बात यह है कि कुल जांच 2965 हुई यानी एक बार फिर हर तीसरा टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। बुधवार सुबह बीकानेर में एक साथ 735 पॉजिटिव केस आए हैं। जबकि शाम को 260 केस पॉजिटिव रहे। उधर, बुधवार को कोरोना ने 11 की जान लील ली। इसके साथ ही अकेले मई में 46 की मौत इस महामारी के कारण हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद हालात अनियंत्रित होते नजर आ रहे हैं।

कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि सुबह की रिपोर्ट में पॉजिटिव आए रोगी शहर के लगभग सभी क्षेत्रों से हैं। एक बार फिर कोविड ओपीडी, गंगाशहर व बीकानेर सैटेलाइट अस्पताल से बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस आए हैं। बुधवार को जहां से पॉजिटिव बड़ी मात्रा में है उनमें मुक्ताप्रसाद कॉलोनी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, केजी काम्प्लेक्स रानी बाजार, मरुधर नगर, पवनपुरी, चौपड़ा बाड़ी, जवाहर नगर, नत्थूसर गेट, गडियाला, बिग्गा बास, आडसर बास डूंगरगढ़, मोमासर बास, देशनोक, कोलायत के हाडला, लमाणा भाटियान सहित अनेक क्षेत्रों में पॉजिटिव केस बढ़े हैं। गंगाशहर के लगभग सभी मोहल्लों में काेरोना के एक्टिव केस हैं।
राजस्थान : 16815 नए मामलों की तुलना में 17022 संक्रमित रिकवर, 154 रोगियों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर जारी हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। लेकिन बीते दिन बुधवार के आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान के लिए सुखद खबर हैं क्योंकि नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या रही हैं। 16815 नए मामलों की तुलना में 17022 संक्रमित रिकवर हो गए हैं। हालांकि मौतों को लेकर चिंता बनी हुई है, यह आंकड़ा एक दिन पहले के आंकड़े 154 से एक अधिक 155 दर्ज किया गया है। इधर सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 17 अप्रैल तक 'महामारी रेड अलर्ट जन पखवाड़ा' घोषित किया गया है। वहीं अन्य पाबंदियां भी जारी है। Corona India: 24 घंटे में 4000 के करीब मौत; मिले 4.12 लाख नए मरीज

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में 3,979 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देशभर में 4,12,373 पॉजिटिव मिले हैं। यह दूसरी बार है जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे। तब 3525 मरीजों की मौत हुई थी। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या भी कल के मुकाबले कम है। मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3.24 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत के बाद देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,30,010 से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,10,64,862 हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका