न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : संक्रमितो से कम ही रहा ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा, 12 की गई जान

शनिवार को उदयपुर में कोरोना संक्रमण क्षेत्र से 708 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हजार 166 के आंकड़े पर पहुंच गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 May 2021 1:40:27

उदयपुर : संक्रमितो से कम ही रहा ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा, 12 की गई जान

शनिवार को उदयपुर में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के साथ ही रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ। शनिवार को उदयपुर में कोरोना संक्रमण क्षेत्र से 708 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हजार 166 के आंकड़े पर पहुंच गई है। शनिवार को उदयपुर में कोरोना वायरस से ग्रसित 957 नए संक्रमित मरीज सामने आए। जिसके बाद कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हजार 833 के आंकड़े पर पहुंच गई है। जबकि 12 संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 50 हजार 507 पर पहुंच गया है।

उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने कहा कि शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ अब रिकवरी रेट भी बढ़ रही है। ऐसे में हमें पहले के मुकाबले और अधिक सजग और सावधान रहने की जरूरत है। खराड़ी ने कहा कि शहर में रैंडम सैंपल इन एक बार फिर शुरू कर दी गई है। ताकि मिनी कंटेंनमेंट जोन बनाकर बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके।

राजस्थान में गिरती जा रही संक्रमित केसों की संख्या, मिले 13,565 नए पॉजिटिव, 149 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब धीमा होता नजर आ रहा हैं जहां संक्रमितों के आंकड़ों में गिरावट सामने आई हैं। पिछले 24 घंटे में 13,565 नए केस मिले हैं, जबकि 149 लोगों की मौत हुई। शनिवार को कुल 17,481 लोग रिकवर हुए हैं। खास बात ये रही कि आज चार जिलों में पॉजिटिव केसों की संख्या 100 से कम रही। वहीं अच्छी खबर ये है कि रिकवर मरीजों की संख्या पॉजिटिव केसों की संख्या से ज्यादा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट देखें तो जो मरीज आए हैं, वह 20 अप्रैल के बाद आए मरीजों में सबसे कम हैं। 20 अप्रैल को 12,201 पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद मरीजों की संख्या 14 हजार से ज्यादा ही आई है।

भारत में कोरोना : थमती दिखाई दे रही संक्रमण की दूसरी लहर, चिंता का सबब बनी मौतें

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अब थमती दिखाई दे रही है। हालाकि, रोजाना होने वाली मौतें अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है। शनिवार को मिले मरीजों के आंकड़ो पर नजर डाले तो देश में 3 लाख 10 हजार 580 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। बीते दिन कुल 3 लाख 62 हजार 367 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 55,931 की कमी हुई। यह इस साल एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। लेकिन इस दौरान 4,075 लोगों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है। यह मई में 6ठी बार है, जब एक दिन में चार हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। कोरोना के दूसरी लहर थमने के संकेत पॉजिटिविटी रेट से भी मिल रहे हैं। पिछले 7 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए