न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : सर्वाधिक 4251 डिस्चार्ज का बना रिकॉर्ड, मौतों में नहीं आ रही कोई कमी, हर तीसरा सैंपल संक्रमित

सोमवार को महामारी ने 34 संक्रमितों की जान ले ली। हालांकि एक दिन में सर्वाधिक 4251 डिस्चार्ज का रिकॉर्ड भी बना।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 May 2021 12:11:53

जोधपुर : सर्वाधिक 4251 डिस्चार्ज का बना रिकॉर्ड, मौतों में नहीं आ रही कोई कमी, हर तीसरा सैंपल संक्रमित

कोरोना के इस कहर में जहां रिकवरी का आंकड़ा बढ़ रहा हैं वहीँ मौतों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। सोमवार को महामारी ने 34 संक्रमितों की जान ले ली। हालांकि एक दिन में सर्वाधिक 4251 डिस्चार्ज का रिकॉर्ड भी बना। 954 नए संक्रमित मिले, चिंता की बात यह है कि यह संक्रमित बेहद कम टेस्टिंग 2727 में ही मिले। अर्थात अभी भी हर तीसरा सैंपल संक्रमित निकल रहा हैं। संक्रमण दर जो 6 दिन से 18-20 प्रतिशत तक चल रही थी, सोमवार को खतरनाक तरीके से 34 प्रतिशत पहुंच गई। मई की शुरुआत में जो राेजाना की टेस्टिंग 7 हजार तक थी वह संक्रमित कम दिखाने के चलते महज 2727 तक पहुंच गई है। मई माह के 17 दिन में 28,520 पॉजिटिव मिले, 33256 डिस्चार्ज हुए और 582 की मौत हो चुकी है। जनवरी से अबतक 64103 पॉजिटिव 47300 डिस्चार्ज और 1026 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में कोरोना : 29,459 मरीज रिकवर, 157 की मौत बड़ी चिंता

प्रदेश में बीते दिन कोरोना के 11,597 मामले सामने आए जो कि कम जरूर हुए हैं लेकिन इसके पीछे का कारण प्रदेश में होती कम जांच भी हैं। राज्य में सोमवार को महज 36,176 सैंपल की ही जांच हुई है, जिसके कारण पॉजिटिविटी रेट 32 फीसदी दर्ज हुई। वहीँ मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ हैं। सरकारी आंकड़ों में ही 157 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एक्टिव केस 1.94 लाख से घटकर 1.76 लाख पर पहुंच गए। कोरोना के साथ अब अब ब्लैक फंगस के केसों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

भारत में कोरोना : बीते 24 घंटे में 4.22 लाख मरीज हुए ठीक, 4,334 लोगों ने गंवाई जान

देश के ज्यादातर राज्यों को अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर से राहत मिलने लगी है। पिछले 24 घंटे में देश में 4,22,227 मरीज ठीक हुए है। यह एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 8 मई को 3.86 लाख लोग ठीक हुए थे। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड 1.63 लाख की कमी हुई। बीते दिन देश में 2,62,891 नए कोरोना मरीज मिले है। यह लगातार दूसरा दिन रहा, जब एक दिन में 3 लाख से कम संक्रमित मिले। सोमवार को देश में रिकॉर्ड 4,334 मरीजों की मौत हुई। यह भी एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 7 मई को 4,233 लोगों की मौत हुई थी। देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2.52 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इनमें से करीब 2.15 करोड़ मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2.78 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी