न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : कोविड अस्पताल में 25 की मौत जबकि सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 5, मिले 950 नए कोरोना संक्रमित

बुधवार को स्टेट से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 3528 सैंपल की जांच में 950 नए कोरोना संक्रमित आए है। यानि 26% संक्रमण दर से लोग कोरोना की चपेट में आए है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 May 2021 10:53:58

कोटा : कोविड अस्पताल में 25 की मौत जबकि सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 5, मिले 950 नए कोरोना संक्रमित

सख्त लॉकडाउन के बावजूद भी कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार सामने आ रहा हैं और लोग कोरोना का शिकार होते जा रहे हैं। बुधवार को स्टेट से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 3528 सैंपल की जांच में 950 नए कोरोना संक्रमित आए है। यानि 26% संक्रमण दर से लोग कोरोना की चपेट में आए है। जबकि कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की मौत हुई है। कोविड अस्पताल में बीते 24 घण्टे में 25 पॉजिटिव, निगेटिव, सस्पेक्टेड मरीजों ने दम तोड़ा है। यानि हर घंटे में एक मरीज की सांस टूटी है। जबकि सरकारी रिकॉर्ड में मरने वालों की संख्या 5 ही बताई है। लगातार हो रही मौतों से किशोरपुरा श्मशान पर अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग चल रही है। श्मशान में जगह कम पड़ने लगी है। पास-पास शव जलाने पड़ रहे है।

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया है। अबतक कुल 5,81241 सैम्पल जांच में 50,641 लोग संक्रमित मिल चुके है। इनमें से 42,643 मरीज रिकवर्ड हो चुके। 7644 एक्टिव केस है। बुधवार को 481 मरीज रिकवर्ड हुए। संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या से अस्पतालों में सीमित संसाधन कम पड़ गए है। अस्पतालों में मरीजों की कतारें लगी है। उन्हें बेड व ऑक्सीजन नसीब नहीं हो रहे है। इन हालातों में मेडिकल स्टाफ भी काम के बोझ से बेहाल है।

राजस्थान : 8 लाख से ज्यादा हुए कुल संक्रमित, मिले 16384 नए मामले, 164 ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना अपना कहर बरसाते हुए हर दिन मौतों का रिकॉर्ड बना रहा हैं। बीते दिन बुधवार की बात करें तो 164 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं और 16,384 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 12,840 लोग रिकवर भी हुए है। इन आंकड़ों के बाद राजस्थान में 8 लाख से ज्यादा कुल संक्रमित हो गए। छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान 10वां राज्य बन गया। बीते 6 दिन के अंदर राज्य में कोरोना के एक लाख नए मरीज सामने आए है। बुधवार को कुल 77032 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 16,384 पॉजिटिव मिले है। इस कारण पॉजिटिविटी रेट 21.26% रही। जिलेवार पॉजिटिविटी रेट देखें तो बुधवार को 18 जिले ऐसे रहे जहां संक्रमण की दर 20 फीसदी से ऊपर रही। सबसे ज्यादा संक्रमण दर अलवर में 34 फीसदी दर्ज हुई, जबकि सबसे कम जालौर में 2 फीसदी। जालौर में आज 1932 सैंपल जांचे गए, जिनमें से 38 ही पॉजिटिव निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल