न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : कोरोना की बेकाबू रफ्तार से 1004 तक पहुंचा एक्टिव मरीज का आंकड़ा, 95 नए संक्रमित, 1 की मौत

कोरोना की बेकाबू रफ्तार के चलते नागौर में एक्टिव मरीज का आंकड़ा 1004 तक पहुंच गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 1:02:10

नागौर : कोरोना की बेकाबू रफ्तार से 1004 तक पहुंचा एक्टिव मरीज का आंकड़ा, 95 नए संक्रमित, 1 की मौत

जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं कोरोना का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा हैं। कोरोना की बेकाबू रफ्तार के चलते नागौर में एक्टिव मरीज का आंकड़ा 1004 तक पहुंच गया। बीते दिन जिले में 95 नए मरीज मिले और एक की मौत हो गई। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 12152 तक पहुंच चुका है। अब तक कोरोना के चलते 114 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो वहीं 11034 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। पिछले साल पूरे अप्रैल महीने में 4 मौतें हुई थीं और 117 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, लेकिन 2021 में अप्रैल महीने के अभी 23 दिन ही गुजरे हैं और मौतों का आंकड़ा 15 तक पहुंच गया है। जबकि एक्टिव संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड 1004 तक पहुंच गई है।

जिले में कोरोना की स्थिति

जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या भी रिकॉर्ड 1004 तक पहुंच गई है। इनमें से 82 मरीज नागौर जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। इसके अलावा नागौर क्षेत्र में 54 पॉजिटिव, डेगाना क्षेत्र में 88 पॉजिटिव, मूंडवा क्षेत्र में 73 पॉजिटिव, डीडवाना क्षेत्र में 191 पॉजिटिव, जायल क्षेत्र में 82 पॉजिटिव, कुचामन क्षेत्र में 62 पॉजिटिव, लाडनू क्षेत्र में 113 पॉजिटिव, मकराना क्षेत्र में 83 पॉजिटिव, मेड़ता क्षेत्र में 59 पॉजिटिव, परबतसर क्षेत्र में 37 पॉजिटिव व रियां क्षेत्र में 19 पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया हुआ है। इसके अलावा 23 मरीजों को कोविड केयर सेंटर डीडवाना, 21 मरीजों को कोविड केयर सेंटर कुचामन, 6 मरीजों को श्रीराम मंगलम हॉस्पिटल लाडनू, 2 मरीजों को सूफ़िया हॉस्पिटल बासनी व 9 मरीजों को कोविड केयर सेंटर मकराना में रखा गया है।

राजस्थान में कोरोना : हर छठा सैंपल कोरोना संक्रमित, 15,398 नए मामले, 64 की मौत

मरूधरा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं जहां हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते दस दिनों में कोरोना राजस्थान में 3 गुना बढ़ चुका हैं। हर छठा सैंपल कोरोना संक्रमित पाया जा रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 15,398 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 64 लोगों की जान गई है। राजस्थान में 86039 सैंपल की जांच की गई, जिसमें हर छठां सैंपल पॉजिटिव निकला है। राजस्थान में कोरोना की संक्रमण दर 17.89% दर्ज हुई। राहत की बात ये है कि रिकवरी मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 5197 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर एक लाख 17 हजार 294 पर पहुंच गई।

भारत में कोरोना : मिले 3.45 लाख नए मरीज, हुई 2620 की मौत

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग ठीक हुए। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे। लेकिन इस बीच चिंता की बात ये है कि एक दिन में 2,620 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गई। एक दिन में हुई मौतों का यह नया रिकॉर्ड है। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 3 लाख 44 हजार 949 नए मरीज मिले। पिछले साल से लेकर अब तक किसी देश में एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
नशे में था पायलट! फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद डोप टेस्ट को लेकर बड़ा खुलासा
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए