Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 901 नए संक्रमित तो 1324 मरीज हुए रिकवर

पहली बार एक दिन में 1 हजार 324 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए। जिले में अब भी 10 हजार 661 एक्टिव केस हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 May 2021 12:59:28

अलवर : फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 901 नए संक्रमित तो 1324 मरीज हुए रिकवर

कोरोना की दूसरी लहर में पहली बार रिकवर होने वालों को आंकड़ा बढ़ा है। जिले में बुधवार को 901 कोरोना के नए केस आए। जबकि पहली बार एक दिन में 1 हजार 324 मरीज कोरोना से रिकवर हो गए। जिले में अब भी 10 हजार 661 एक्टिव केस हैं। अब भी कोरोना के संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो सकी है। यह जरूर है कि लगातार पॉजिटिव आने वालों का आंकड़ा अधिक होने के कारण अब रिकवर होने वालों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को अलवर शहर-318, बानसूर-41, बहरोड़-9, भिवाड़ी-63, खेड़ली-9, किशनगढ़बास-37, कोटकासिम-43, लक्ष्मणगढ़-6, मालाखेड़ा-62, मुण्डावर-18, राजगढ़-68, रामगढ़-87, रैणी-17, शाहजहांपुर-36, थानागाजी-42, तिजारा-45 मामले सामने आए हैं।

अलवर शहर में कोरोना पॉजिटिव की रफ्तार कम नहीं हो सकी है। बुधवार को भी सबसे अधिक अलवर शहर से 318 लोग पॉजिटिव आए हैं। रोजाना नए पॉजिटिव मरीज कम नहीं होने से चिंता कम नहीं हो पा रही। असल में अस्पतालों में मरीजों को ऑक्सीजन बेड नहीं मिल पा रहे हैं। वैंटिलेटर पर पहुंचने वाले मरीजों को बचाना मुश्किल हो चुका है। जिले के एक्टिव केस 10 हजार 661 है जिसमें से ऑक्सीजन सपोर्ट पर 624 और आइसीयू में 154 जबकि वैंटिलेटर पर 70 हैं।
राजस्थान : 16815 नए मामलों की तुलना में 17022 संक्रमित रिकवर, 154 रोगियों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर जारी हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। लेकिन बीते दिन बुधवार के आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान के लिए सुखद खबर हैं क्योंकि नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या रही हैं। 16815 नए मामलों की तुलना में 17022 संक्रमित रिकवर हो गए हैं। हालांकि मौतों को लेकर चिंता बनी हुई है, यह आंकड़ा एक दिन पहले के आंकड़े 154 से एक अधिक 155 दर्ज किया गया है। इधर सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 17 अप्रैल तक 'महामारी रेड अलर्ट जन पखवाड़ा' घोषित किया गया है। वहीं अन्य पाबंदियां भी जारी है। Corona India: 24 घंटे में 4000 के करीब मौत; मिले 4.12 लाख नए मरीज

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में 3,979 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, देशभर में 4,12,373 पॉजिटिव मिले हैं। यह दूसरी बार है जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे। तब 3525 मरीजों की मौत हुई थी। आज ठीक हुए मरीजों की संख्या भी कल के मुकाबले कम है। मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3.24 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत के बाद देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,30,010 से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,10,64,862 हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका