न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 883 मामलों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान, 6 की हुई मौत

पाली में स्थिति भयावह हो गई हैं और 883 मामलों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान रहा हैं। जबकि काेराेना संक्रमित 6 मरीजाें की माैत हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 May 2021 11:26:45

पाली : तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 883 मामलों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान, 6 की हुई मौत

काेराेना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं और संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पाली में स्थिति भयावह हो गई हैं और 883 मामलों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान रहा हैं। जबकि काेराेना संक्रमित 6 मरीजाें की माैत हुई। साेमवार काे 191 मरीज स्वस्थ हाेकर लाैटे। चिकित्सा विभाग की टीम ने साेमवार काे 638 लाेगाें के सैंपल लिए। मारवाड़ जंक्शन स्थित एसडीएम ऑफिस में एक साथ 9 कर्मचारियाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। खारड़ा स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टर और नर्सिंग स्टाफ के काेराेना पाॅजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र काे बंद कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कोरोना के 24464 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 17204 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 7260 पहुंच गया है। जिले में अब तक कोरोना के 248717 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में कोरोना से अब तक 264 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। साेमवार को रिकवरी रेट 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.32 पर पहुंच गई, जो रविवार को 72.14 थी। जिले में रायपुर, मारवाड़ जंक्शन, रानी, मूसालिया और पाली शहर में नया गांव व मंडिया रोड में काेराेना से माैतें हुई।

राजस्थान में कोरोना : मिले 17,296 नए संक्रमित और गई 154 की जान, 11,949 पीड़ित हुए स्वस्थ

कोरोना का कहर राजस्थान की जनता को सता रहा हैं और जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे गई संक्रमण की डर में भी इजाफा होता जा रहा हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में कुल 17,296 नए संक्रमित मिले है, जबकि 154 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में कोरोना के केस रविवार की तुलना में भले ही 1002 कम आए हो, लेकिन इसके पीछे कारण सैंपल की जांच कम है। प्रदेश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के बीच एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में एक लाख 94,371 एक्टिव केस हैं। इसी बीच, 24 घंटे में 17,296 संक्रमित मिले और 154 की मौत हो गई। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या छह लाख 51 हजार 247 हो गई। कुल मृतकों का आंकड़ा 4712 है। उपचार के बाद 11,949 पीड़ित सोमवार को स्वस्थ हो गए।

Corona India: कोरोना से राहत के संकेत, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में आई कमी

अप्रैल में तेजी से बढ़ते कोरोना के कदम अब मई में थमने लगे है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में रोजाना मिलने वाले मरीजों में या तो गिरावट आई है या फिर इनमें स्थिरता आ गई है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3.55 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, पहली बार भारत में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं। 30 अप्रैल को एक दिन में रिकॉर्ड 4.02 लाख मरीजों मिले थे। इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख केस मिले थे। रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया। सोमवार को देश में 3436 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। ये लगातार 6वां दिन था जब 3 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। पूरे हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस हफ्ते मौतों की संख्या में 41% का इजाफा दर्ज हुआ है। हालात ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में हर 3 मिनट में एक मौत हो रही है। यहां सोमवार को 448 लोगों ने जान गंवा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल