न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : हर घंटे मिल रहे 37 नए संक्रमित, रिकॉर्ड 877 मामलों के साथ 3 की हुई मौत

कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड 877 मामलों के साथ 3 ने अपनी जान गंवाई हैं। यानि हर घंटे करीब 37 लोग पॉजिटिव हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 May 2021 12:12:43

भरतपुर : हर घंटे मिल रहे 37 नए संक्रमित, रिकॉर्ड 877 मामलों के साथ 3 की हुई मौत

भरतपुर में प्रशासन की सख्ती बेअसर दिखाई दे रही हैं और हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड 877 मामलों के साथ 3 ने अपनी जान गंवाई हैं। यानि हर घंटे करीब 37 लोग पॉजिटिव हुए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पीक को छिपाने के लिए सैंपलिंग घटा दी है। पिछले 10 दिन में सबसे कम 1225 सैंपल की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार को आई। वहीं, सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक मई में ही 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 8 दिन से रोज 3 मृत्यु दिखाई जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पहली बार सोमवार को जिले में पॉजिटिविटी दर 71.5 प्रतिशत पहुंची। जबकि राज्य की पॉजिटिविटी रेट 40.04 प्रतिशत ही रही।

सरकारी आंकड़ों में पिछले 8 दिन हर रोज 3 ही मौत दिखाई जा रही हैं। जबकि भरतपुर शहर के ही श्मशानों में रोज 10 से 15 लोगों के अंतिम संस्कार हो रहे हैं। जिले के आंकड़े इससे अलग हैं। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सभी से अपील की है कि जो भी बिना मास्क दिखे उसे टोकें और किसी को भी बिना मास्क घर, दुकान, ऑफिुस में आने से रोकें। जिले में इस समय 2876 एक्टिव केस हैं। लेकिन, राहत की बात यह है कि आरबीएम अस्पताल में अब बेड, वेंटीलेटर औऱ ऑक्सीजन का बड़ा संकट नहीं है। सरकारी वेबसाइट के मुताबिक सोमवार शाम को अस्पताल में 299 बेड उपलब्ध थे। इनमें से 261 जनरल बेड, 34 ऑक्सीजन वाले और 4 वेंटीलेटर वाले बेड आईसीयू में खाली थे। संभाग में सोमवार को एक ही दिन में सबसे ज्यादा 877 रोगी भरतपुर में ही मिले। जबकि धौलपुर में 199, करौली में 168 और सवाईमाधोपुर में 190 संक्रमित रोगी थे।

राजस्थान में संक्रमण दर बनी खतरा, मिले 16487 नए संक्रमित, 160 ने गंवाई अपनी जान

कोरोना की दूसरी लहर का कहर ऐसे समझ सकते हैं कि प्रदेश की संक्रमण दर सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। प्रदेश में सोमवार को 41169 सैंपल लिए गए और 16487 पॉजिटिव मिले। यानी संक्रमण दर 40.04% पर पहुंच गई, जो देश में सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर 31.95% के साथ कर्नाटक है। यूपी जैसे सबसे बड़े राज्य की पाॅजिटिव दर 10.07% है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सोमवार को 16,487 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए, जबकि 160 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जयपुर में 61 और जोधपुर में 20 लोगों ने दम तोड़ दिया। राजधानी में करीब एक सप्ताह बाद रिकवरी केसों में भी गिरावट आई। आज महज 13499 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। इससे पहले रोजाना करीब 17 हजार मरीज रिकवर हो रहे थे। राजस्थान में अब तक कुल 7.73 लाख मरीज हो गए है। इनमें 5.64 लाख रिकवर हो गए है। अब प्रदेश में 203017 एक्टिव केस है।

भारत में कोरोना : 62 दिन में पहली बार ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ थमी है। सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई, लेकिन 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए। डिस्चार्ज होने वालों में महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दिल्ली के 74% मरीज है। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। पिछले 24 घंटे में 3,877 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई। इसके साथ ही देश में अब तक कोविड-19 टीके की 17.26 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल