न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : हर चाैथा टेस्ट आ रहा पॉजिटिव, 777 नए संक्रमितों के साथ 15 ने गंवाई अपनी जान

दिनभर में 2343 टेस्ट सेम्पल की रिपोर्ट दी गई है। जिसमें शाम को यह आंकड़ा 777 तक पहुंच गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 May 2021 12:11:50

बीकानेर : हर चाैथा टेस्ट आ रहा पॉजिटिव, 777 नए संक्रमितों के साथ 15 ने गंवाई अपनी जान

रविवार सुबह बीकानेर में 549 पॉजिटिव केस आने के साथ स्पष्ट हो गया कि आम दिनों की तुलना में संक्रमण में कोई विशेष कमी दर्ज नहीं होने वाली है। शाम की रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई। दिनभर में 2343 टेस्ट सेम्पल की रिपोर्ट दी गई है। जिसमें शाम को यह आंकड़ा 777 तक पहुंच गया। हांलाकि संक्रमितों का आंकड़ा पिछले दो दिनों की तुलना में कम रहा। वहीं पंद्रह कोरोना पीड़ितों की रविवार को मौत हो गई। अच्छी खबर यह रही कि रविवार को कोरोना से एक हजार बीस रोगी मुक्त हो गए। अब हर चौथा केस पॉजिटिव हो रहा है। पहले यह संख्या हर तीसरे टेस्ट के पॉजिटिव तक पहुंच गई थी। अब रविवार को जांच कम हुई है तो सोमवार को भी संक्रमितों की संख्या कम रह सकती है।

आज मिली रिपोर्ट में शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में पॉजिटिव आए हैं। खासकर जयनारायण व्यास कॉलोनी, पवनपुरी, सार्दुलगंज, कांता खतूरिया कॉलोनी और शिवबाड़ी क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण जबर्दस्त तरीके से फैल गया है। इसके अलावा बंगला नगर, सर्वोदय बस्ती, जस्सूसर गेट, चौखूंटी सहित अनेक क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव बड़ी संख्या में मिले हैं। गंगाशहर व भीनासर में पॉजिटिव रोगियों की संख्या कम नहीं हो रही है, आसपास के गांवों में भी यह संख्या बढ़ती जा रही है। नोखा, लूणकरनसर, पांचू, श्रीडूंगरगढ़, श्रीकोलायत व खाजूवाला में तहसील मुख्यालयों के साथ ही दूरस्थ गांवों में कोरोना ने अपना डेरा डाल लिया है। यहां से कोरोना की मुक्ति कराना चिकित्सा विभाग के लिए बड़ी समस्या होगा।

राजस्थान में कोरोना : 2 लाख को पार कर गया एक्टिव केसों का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। आलम यह हैं कि एक्टिव केसों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर गया हैं। पिछले 24 घंटे में 17 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, 16830 लोग रिकवर हुए। यहां अब 200189 एक्टिव केस हो गए है। प्रदेश में रिकवरी की रेट 71 प्रतिशत चल रही है। राजस्थान में अब तक 7.56 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 5.50 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। जबकि 9.39 लाख टेस्ट हुए है। प्रदेश में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक कुल 5,665 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 25 जिलों में 159 मौतें हुई। इनमें आधी से ज्यादा 95 मौतें सिर्फ 5 जिलों में हुई। इनमें जयपुर में 55, उदयपुर में 18, जोधपुर में 15, बीकानेर में 10 और बाड़मेर में 7 मौतें हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल