Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लोहे की रॉड से पीट-पीट की 75 वर्षीय बुर्जुग महिला की हत्या, सबूत नष्ट करने के लिए उसे जलाया

पकड़े गए शख़्स ने पुलिस पूछताछ में खौफनाक तरीक़े से वारदात को अंजाम देने की कहानी सुनाई है जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 6:06:34

लोहे की रॉड से पीट-पीट की 75 वर्षीय बुर्जुग महिला की हत्या, सबूत नष्ट करने के लिए उसे जलाया

मुम्बई। महानगर मुम्बई में 27 साल के एक युवा ने 75 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पहले बुर्जुग महिला को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मार डाला और उसके बाद सबूत नष्ट करने के लिए उसे बोरे में भरकर जलाने का प्रयास किया।

उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद फैज रफीक सय्यद के रूप में हुई है। वह वडला पूर्व में बीपीटी गेट नंबर 5 का निवासी है। महिला की पहचान सुराबी हुसैन मुल्ला के तौर पर हुई है।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए शख़्स ने पुलिस पूछताछ में खौफनाक तरीक़े से वारदात को अंजाम देने की कहानी सुनाई है जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। उसने बताया है कि मामूली बात पर हुए विवाद में उसने महिला पर पहले ताबड़ तोड़ हमले किए। उसने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतारा। मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद उसने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची।

सबसे पहले उसने शव को आग के हवाले किया और जलाने की कोशिश की, हालांकि घर के अंदर शव पूरी तरह से जल नहीं पाया जिसके बाद झुलसी हालत में उसे बोरे में भरकर महिला के घर की ही खिड़की से बाहर फेंक दिया था।
इस मामले में पूछताछ कर रहे पुलिस टीम के एक अधिकारी ने बताया है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने यह भी बताया है कि महिला से लड़ाई होने के बाद उसने उसे मौत के घाट उतारा। वारदात के पीछे कोई और इरादा है या नहीं, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में यह भी पता चला है कि सबूत नष्ट करने के लिए उसने न केवल शव को जलाया, बल्कि वारदात के लिए इस्तेमाल होने वाले लोहे के रॉड और अन्य सामानों को भी छिपाने की कोशिश की है। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की हत्या की धारा 302 और साजिश रचने की धाराओं के साथ साथ अन्य गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका