न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ : ठीक हुए रिकॉर्डतोड़ 687 मरीज, मिले 736 नए कोरोना संक्रमित, हुई एक की मौत

बीते दिन 736 नए कोरोना संक्रमित पाए गए और एक मरीज की मौत हुई हैं। राहत की बात यह रही कि रिकॉर्ड तोड़ 687 लोग ठीक भी हुए है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 May 2021 10:31:18

चित्तौड़गढ़ : ठीक हुए रिकॉर्डतोड़ 687 मरीज, मिले 736 नए कोरोना संक्रमित, हुई एक की मौत

चित्तौड़गढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। बीते दिन 736 नए कोरोना संक्रमित पाए गए और एक मरीज की मौत हुई हैं।राहत की बात यह रही कि रिकॉर्ड तोड़ 687 लोग ठीक भी हुए है।जिले में केस अभी 4219 है। चित्तौड़गढ़ जिले में कुल 736 कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसमें चित्तौड़ शहर में 258 केस, ग्रामीण में 58, निम्बाहेड़ा में 201, बड़ीसादड़ी में 23, बेगूं में 42, भदेसर में 6, भूपालसागर में 20, कपासन में 112, राशमी में 4 केस पाए गए।

जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार अब जिले के हर ग्राम पंचायत में कोविड केयर सेंटर खोलने का कार्य तेज गति से हो रहा है और कई ग्राम पंचायतों में सेंटर खोले भी जा चुके हैं। प्रशासन की एक और अच्छी पहल देखने को मिली। जिला परिषद के सीईओ ज्ञान मल खटीक ने पंचायत समिति गंगरार के ग्राम पंचायत चौगाँवरी में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की घर-घर जाकर पूछताछ की। मरीजों को सकारात्मक सोच रखते हुए इस महामारी से लड़ने का हौसला दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन की पालना करने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने, बार-बार हाथ धोना, सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए इस बीमारी से निजात पाया जा सकता है।

राजस्थान में कोरोना : मिले 16,974 नए संक्रमित, ठीक हुए 14 हजार मरीज, 154 की मौत

प्रदेश में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। हांलाकि बीते दिन आए आंकड़ों से राहत मिली हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 99,418 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 16,974 संक्रमित मिले हैं। जबकि 154 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट को देखे तो आज रिकवरी मरीजों की संख्या में भी सोमवार की तुलना में 18% की बढ़ोतरी हुई है। आज राज्य में 14,146 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है, लेकिन एक्टिव केसों की संख्या में अब भी बढ़ोतरी जारी है, आज राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 1.97 लाख के पार पहुंच गए। राज्य की पूरी रिपोर्ट देखे तो अब तक कोरोना से 6.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है, जबकि 4866 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं सैंपल की जांच के मामले में आज नया रिकॉर्ड बना है। आज एक दिन में रिकॉर्ड 99,418 सैंपल जांच किए है, जबकि इससे पहले 27 अप्रैल को रिकॉर्ड 89,693 सैंपल की जांच एक दिन में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी