Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : फूटा कोरोना बम और निकले अब तक के सर्वाधिक 704 नए रोगी, एक की मौत

श्रीगंगानगर में कोरोना ने अपनी पकड़ मजबूत की हैं और बम फोड़ते हुए एक दिन में मिले सबसे ज्यादा रोगियों के सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए एक साथ 704 नए रोगी सामने आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 May 2021 11:18:17

श्रीगंगानगर : फूटा कोरोना बम और निकले अब तक के सर्वाधिक 704 नए रोगी, एक की मौत

श्रीगंगानगर में कोरोना ने अपनी पकड़ मजबूत की हैं और बम फोड़ते हुए एक दिन में मिले सबसे ज्यादा रोगियों के सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए एक साथ 704 नए रोगी सामने आए। इसी के साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई हैं। जहां एक ओर एक ही दिन में 704 रोगी सामने आना चिकित्सा विभाग के लिए चुनौती है वहीं सैंपल के लिए भी प्रतिदिन लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में नए रोगी मिलने का यह क्रम थमता नजर नहीं आ रहा। शहर की ऋद्धि-सिद्धि कॉलोनी में शुक्रवार को नए रोगी मिलने के बाद शनिवार को भी कई नए रोगी सामने आए। निकटवर्ती गांव मिर्जेवाला में भी बड़ी संख्या में रोगी मिले हैं वहीं सूरतगढ़, रावला और कई अन्य इलाकों में रोगियों की संख्या काफी अधिक मिली है। खास बात यह है कि चिकित्सा विभाग को भी अब रोगियों को संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। अचानक बढ़े रोगियों के चलते कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भी बैड की कमी पडऩे लगी है।
राजस्थान में कोरोना : मिले 17,652 नये संक्रमित, 160 की मौत, SMS में सभी वेंटिलेटर फुल

राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से 17 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे है। शनिवार की बात करे तो राज्य में रिकॉर्ड 17 हजार 652 नये कोरोना मरीज मिले। वहीं, 160 मरीजों की मौत भी हुई। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले। यहां, शनिवार को 3441 नये मरीज मिले हैं, जबकि 54 मरीजों की मौत भी हुई। सूबे के सबसे बड़े अस्पताल SMS में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। यहां सभी वेंटिलेटर फुल हो गए हैं, जबकि अन्य बेड 60% से ज्यादा भर गए हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, अजमेर सहित अन्य अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। भर्ती होने के लिए मरीजों की लम्बी वेटिंग चल रही है। भारत में कोरोना : पहली बार 3 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक, 3,684 की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 92 हजार 459 नए मरीज मिले, 3,684 लोगों की जान भी चली गई। इसके साथ ही 3 लाख 8 हजार 522 लोग ठीक होकर घर लौटे। इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमितों की पहचान हुई। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या थी। मौत के आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं। देश में कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित महाराष्‍ट्र दिखाई पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका