Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : कोरोना पैदा कर रहा भयावह स्थिति, कल मिले 701 नए संक्रमित, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 253 मरीज

जिले में शुक्रवार को 701 कोरोना पॉजिटिव आ गए और राजगढ़, भिवाड़ी व शिवाजी पार्क अलवर में तीन जनों की कोरोना से मौत हुई है। आंकड़े आने के बाद एक्टिव केस 5 हजार 808 हो गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 1:16:59

अलवर : कोरोना पैदा कर रहा भयावह स्थिति, कल मिले 701 नए संक्रमित, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 253 मरीज

कोरोना के बढ़ते मामलों ने इसकी भयावहता को बढ़ा दिया हैं और अस्पतालों की व्यवस्था को मुश्किल परिस्थितियों में लाकर खड़ा कर दिया हैं।जिले में शुक्रवार को 701 कोरोना पॉजिटिव आ गए और राजगढ़, भिवाड़ी व शिवाजी पार्क अलवर में तीन जनों की कोरोना से मौत हुई है। आंकड़े आने के बाद एक्टिव केस 5 हजार 808 हो गए हैं। अब ऑक्सीजन सपोर्ट पर 253 मरीज हैं। वहीं, ICU में 79 और वेंटिलेटर पर 36 मरीज हैं। नए पॉजिटिव आने के बाद इनकी संख्या और बढ़ जाएगी। कोरोना संक्रमण को रोकने से ही राहत मिल सकती है।
खास बात यह है कि जिले में पिछले करीब पांच दिनों से रोजाना 700 के आसपास नए पॉजिटिव आ रहे हैं। जिले में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। जिसे रोकने के लिए हर व्यक्ति को गाइडलाइन की पालन करना बहुत जरूरी हो गया है, वरना सबके सामने बड़ी मुश्किलें आने वाली है। कोरोना संक्रमण बढ़ने से सख्ती बढ़ने लगी है। कलेक्टर ने गुरुवार को ही नए आदेश जारी कर दिए हैं। अब किराना व फल सब्जी की दुकान सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक ही खोल सकते है। इस तरह सख्ती लगातार बढ़ी है।

जिले में कहां से कितने पॉजिटिव

अलवर शहर-348, भिवाड़ी-71, तिजारा-65, शाहजहांपुर-40, थानागाजी-32, रामगढ़-23, मालाखेड़ा-19, लक्ष्मणगढ़-14, राजगढ़-11, किशनगढ़बास-9, मुण्डावर-8, कोटकासिम-8, बानसूर-4 राजस्थान में कोरोना : हर छठा सैंपल कोरोना संक्रमित, 15,398 नए मामले, 64 की मौत

मरूधरा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं जहां हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते दस दिनों में कोरोना राजस्थान में 3 गुना बढ़ चुका हैं। हर छठा सैंपल कोरोना संक्रमित पाया जा रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 15,398 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 64 लोगों की जान गई है। राजस्थान में 86039 सैंपल की जांच की गई, जिसमें हर छठां सैंपल पॉजिटिव निकला है। राजस्थान में कोरोना की संक्रमण दर 17.89% दर्ज हुई। राहत की बात ये है कि रिकवरी मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 5197 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर एक लाख 17 हजार 294 पर पहुंच गई।

भारत में कोरोना : मिले 3.45 लाख नए मरीज, हुई 2620 की मौत

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग ठीक हुए। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे। लेकिन इस बीच चिंता की बात ये है कि एक दिन में 2,620 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गई। एक दिन में हुई मौतों का यह नया रिकॉर्ड है। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 3 लाख 44 हजार 949 नए मरीज मिले। पिछले साल से लेकर अब तक किसी देश में एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका