न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : छठे दिन मिले हजार से कम 701 रोगी, रिपोर्ट में सिर्फ 4 की मौत जबकि कोविड अस्पताल में 27 मरे

लगातार छठे दिन हजार से कम 701 रोगी सामने आए हैं। विभाग की रिपोर्ट में 4 की मौत हुई जबकि कोविड अस्पताल में 27 लोग मारे जा चुके है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 May 2021 12:32:12

कोटा : छठे दिन मिले हजार से कम 701 रोगी, रिपोर्ट में सिर्फ 4 की मौत जबकि कोविड अस्पताल में 27 मरे

कोटा में कोरोना का कहर कम होता जा रहा हैं जहां लगातार छठे दिन हजार से कम 701 रोगी सामने आए हैं। विभाग की रिपोर्ट में 4 की मौत हुई जबकि कोविड अस्पताल में 27 लोग मारे जा चुके है। 9 मई को 1147 मरीज आने के बाद से लगातार छठे दिन मरीजों की संख्या हजार से कम रही। काेटा काे काेविड के एंटीजन टेस्ट के लिए किट आवंटित कर दिए गए हैं। प्रिंसिपल डाॅ. विजय सरदाना ने बताया कि हमें 3 हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट किट आंवंटित किए हैं, ये किट रविवार काे मिल जाएंगे। हम प्रयास कर रहे हैं कि साेमवार से इनसे जांच करना शुरू कर दें। इससे तत्काल रिपाेर्ट मिल जाएगी और अर्ली डायग्नाेस हाे सकेगा। वहीं, काेटा काे 100 नए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और मिले हैं, इन्हें लेकर अब नए अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बनकर तैयार एक वार्ड में 30 बेड लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रिंसिपल ने अधीक्षक काे निर्देशित किया है कि इस वार्ड काे जल्दी से जल्दी तैयार कराएं, ताकि कम गंभीर मरीज लिए जा सकें।

राजस्थान में गिरती जा रही संक्रमित केसों की संख्या, मिले 13,565 नए पॉजिटिव, 149 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब धीमा होता नजर आ रहा हैं जहां संक्रमितों के आंकड़ों में गिरावट सामने आई हैं। पिछले 24 घंटे में 13,565 नए केस मिले हैं, जबकि 149 लोगों की मौत हुई। शनिवार को कुल 17,481 लोग रिकवर हुए हैं। खास बात ये रही कि आज चार जिलों में पॉजिटिव केसों की संख्या 100 से कम रही। वहीं अच्छी खबर ये है कि रिकवर मरीजों की संख्या पॉजिटिव केसों की संख्या से ज्यादा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट देखें तो जो मरीज आए हैं, वह 20 अप्रैल के बाद आए मरीजों में सबसे कम हैं। 20 अप्रैल को 12,201 पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद मरीजों की संख्या 14 हजार से ज्यादा ही आई है।

भारत में कोरोना : थमती दिखाई दे रही संक्रमण की दूसरी लहर, चिंता का सबब बनी मौतें

देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अब थमती दिखाई दे रही है। हालाकि, रोजाना होने वाली मौतें अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है। शनिवार को मिले मरीजों के आंकड़ो पर नजर डाले तो देश में 3 लाख 10 हजार 580 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। बीते दिन कुल 3 लाख 62 हजार 367 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 55,931 की कमी हुई। यह इस साल एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। लेकिन इस दौरान 4,075 लोगों की कोरोना की वजह से मौत भी हुई है। यह मई में 6ठी बार है, जब एक दिन में चार हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। कोरोना के दूसरी लहर थमने के संकेत पॉजिटिविटी रेट से भी मिल रहे हैं। पिछले 7 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल