Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : संक्रमितो के मुकाबले 165 फीसदी लोग हुए रिकवर, हर चौथा सैंपल आ रहा पॉजिटिव

रविवार को कम टेस्ट के बाद पॉजिटिव कम थे लेकिन सोमवार को ढाई हजार से ज्यादा टेस्ट के बाद भी पॉजिटिव का आंकड़ा 695 तक पहुंचा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 May 2021 12:07:24

बीकानेर : संक्रमितो के मुकाबले 165 फीसदी लोग हुए रिकवर, हर चौथा सैंपल आ रहा पॉजिटिव

बीकानेर में कोरोना मरीजों की संख्या में आंशिक कमी आई है। रविवार को कम टेस्ट के बाद पॉजिटिव कम थे लेकिन सोमवार को ढाई हजार से ज्यादा टेस्ट के बाद भी पॉजिटिव का आंकड़ा 695 तक पहुंचा। आंशिक तौर पर यह संख्या कम हुई है, हालांकि अभी करीब चौथा टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। जिले में एक्टिव केस की संख्या अब आठ हजार 230 तक आ गई है। शाम तक ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 1154 रही। बीकानेर में 7284 रोगी घर पर ही क्वारैंटाइन है। इनमें से अधिकांश एसिम्टोमेटिक है। ऐसे में उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं है। हर रोज करीब दो सौ रोगी ऐसे आते हैं, जिनको पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है।

मंगलवार को एक बार फिर सुबह का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया। सोमवार को हुए 1500 टेस्ट की रिपोर्ट में 515 केस पॉजिटिव पाए गए। शाम तक यह संख्या 800 तक पहुंच गई। बीकानेर में कोविड टेस्ट सर्वाधिक पीबीएम अस्प्ताल व दोनों सैटेलाइट अस्पताल में ही हो रहे हैं। ऐसे में इन्हीं क्षेत्रों से सर्वाधिक पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। इसके अलावा फोर्ट डिस्पेंसरी, भुजिया बाजार डिस्पेंसरी में पॉजिटिव केस की संख्या अधिक है। मंगलवार को जिन क्षेत्रों में अधिक केस आए हैं, उनमें गंगाशहर, जयनारायण व्यास कॉलोनी, पवनपुरी, बंगला नगर, मुक्ताप्रसाद नगर, कांता खतुरिया कॉलोनी के अधिक है। कोविड ओपीडी में व बीकानेर सैटेलाइट अस्पताल में फिर सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस आए हैं।
राजस्थान में कोरोना : दोगुने सैंपल जांचने के बावजूद वही रहा संक्रमितों का आंकड़ा, 169 की मौत

राजस्थान में कोरोना से हालात लगातार बेकाबू हो रहे हैं जहां आंकड़ों में अजीबो-गरीब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर 16080 नए संक्रमित मिले, जबकि रिकॉर्ड 169 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सोमवार को संक्रमण की दर 40 फीसदी से ऊपर थी। तब पूरे राज्य में कुल 41,169 सैंपल की जांच की, जिसमें 16,487 पॉजिटिव निकले। वहीँ 13,198 लोग रिकवर हुए हैं। मंगलवार को राज्य में कुल 83,851 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 16,080 पॉजिटिव निकले और पॉजिटिविटी दर 19.17 फीसदी दर्ज हुई। सोमवार की तुलना में मंगलवार को राज्य में संक्रमण दर में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई। ऐसे में सवाल ये उठता है कि 40-45 हजार की संख्या में जांच होने पर भी इतने ही पॉजिटिव आ रहे है, जितने 80-90 हजार की संख्या में सैंपल जांचने के बाद। इसी तरह रिकवरी रेट में भी अचानक बढ़ने के बाद गिरावट देखने पर अचम्भा-सा लगता है। Corona India : लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से अधिक रहा रिकवरी का आंकड़ा

देश में मंगलवार को भी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में अधिक रही। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 55 हजार 282 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, देशभर में 3 लाख 48 हजार 417 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को भी 3.55 लाख संक्रमित ठीक हुए थे और 3.29 लाख मरीज मिले थे। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। इस बीच चिंता की बात है संक्रमण से होने वाली मौतें। पिछले 24 घंटे में 4198 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को 3,876 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका