Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : अब तक 37 हजार 458 मरीज हो चुके रिकवर, आए 688 नए संक्रमित 12 की गई जान

उदयपुर में कोरोनावायरस से ग्रसित 688 नए मरीज सामने आए। जो बीते 1 महीने में अब तक के सबसे कम है। जिसके बाद उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 49 हजार 550 पर पहुंच गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 May 2021 12:44:38

उदयपुर : अब तक 37 हजार 458 मरीज हो चुके रिकवर, आए 688 नए संक्रमित 12 की गई जान

लेकसिटी उदयपुर में भी कोरोना अपना कहर बरपा रहा हैं जहां हर दिन मौतें हो रही हैं। बीते दिन शुक्रवार की बात करें तो 12 लोगो ने अपनी जान गंवाई हैं। शुक्रवार को उदयपुर में कोरोनावायरस से ग्रसित 688 नए मरीज सामने आए। जो बीते 1 महीने में अब तक के सबसे कम है। जिसके बाद उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 49 हजार 550 पर पहुंच गया है। उदयपुर में शनिवार को कोरोना संक्रमण से ग्रसित 99 मरीज स्वस्थ होकर एक बार फिर अपने घर लौटे। जिसके बाद कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हजार 458 पर पहुंच गई। जबकि 577 एक्टिव केस में बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद उदयपुर में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11 हजार 559 के आंकड़े पर पहुंच गई है।
वहीं शुक्रवार को उदयपुर प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या दिनोंदिन घट रही है। ऐसे में हमें पहले के मुकाबले और अधिक सजग और सावधान रहने की जरूरत है। तब ही हम बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगा पाएंगे। खाचरियावास ने कहा कि इस वक्त सरकार द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अगर जनता इसमें सरकार का साथ नहीं देगी। तो सरकार के सारे कदम व्यर्थ चले जाएंगे। राजस्थान में कोरोना : नए केसों में 11 फीसदी की गिरावट; मिले 14,289 नए मरीज, 155 मौतें

राजस्थान में 24 घंटे में 14,289 नए कोरोना मरीज मिले और 55 लोगों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में कोरोना के 67,789 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 14,289 पॉजिटिव निकले। राज्य में संक्रमण की दर 21% से ऊपर रही। इससे पहले 11 मई को राज्य में 83,851 सैंपल जांचे गए थे, तब 16,080 सैंपल पॉजिटिव मिले थे और संक्रमण की दर 19.17% थी। बीते चार दिन की रिपोर्ट देखे तो राज्य में 19% सैंपलिंग कम हुई है, जिससे केसों में 11% तक की गिरावट आई है। राज्य में शुक्रवार को एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2.12 लाख के पार हो गई। 13270 मरीज रिकवर हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका