न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : संक्रमितों के आंकड़ो में आई गिरावट, मिले 620 नए पॉजिटिव, 13 को गंवानी पड़ी जान

गुरुवार को रिपोर्ट में 620 पॉजिटिव आए हैं, जबकि पिछले लंबे समय से हर रोज सात सौ से अधिक पॉजिटिव केस आ रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 11:55:33

बीकानेर : संक्रमितों के आंकड़ो में आई गिरावट, मिले 620 नए पॉजिटिव, 13 को गंवानी पड़ी जान

बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। अच्छी खबर है कि गुरुवार को रिपोर्ट में 620 पॉजिटिव आए हैं, जबकि पिछले लंबे समय से हर रोज सात सौ से अधिक पॉजिटिव केस आ रहे हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा चिंता का कारण बनता जा रहा हैं। बीते दिन गुरुवार को 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 864 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच राहत भरी खबर है कि मई के पहले 13 दिनों में दस हजार से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो एक मई को 840, दो को 794, तीन को 723, चार को 869, पांच को 714, छह को 894, सात को 414, आठ को 744, नौ को 1020, दस को 822, ग्यारह को 1154 तथा 12 मई को 799 लोग रीकवर हुए। इस प्रकार मई के पहले 13 दिनों में 10 हजार 651 लोग रीकवर हुए हैं, जो कि बड़ी राहत भरी खबर है।

राजस्थान में कोरोना : कल आए बीते 17 दिन के सबसे कम केस, 159 ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना का कहर जारी हैं जहां कल बीते 17 दिन के सबसे कम 15867 केस सामने आए जो राहत देने वाले हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को राज्य में 15809 पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। लेकिन इसी के साथ ही मौतों का आंकड़ा चिंता बना हुआ हैं। कल 159 ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.21 लाख के पार हो गई है, जबकि इस बीमारी से अब तक पूरे प्रदेश में 6317 लोगों की जान चली गई। वहीं एक्टिव केसों की संख्या अब 2 लाख 11 हजार 889 पर पहुंच गई। राज्य में कल संक्रमण दर भी बीते दिन के मुकाबले ज्यादा रही। कल राज्य में 72,470 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें 15867 पॉजिटिव निकले, जिसके चलते संक्रमण की दर 21.89 फीसदी दर्ज हुई।

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 3.43 लाख नए कोरोना केस, 4000 मौतें

देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 3 लाख 43 हजार 144 रहा जबकि 3 लाख 44 हजार 776 ठीक हो गए और 4000 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9 मई को 37.41 लाख थी, जो अब घटकर 37 लाख हो गई है। गुरुवार को इसमें 5,753 की कमी आई। देश में ठीक हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए