न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : एक्टिव मरीजों की संख्या कम होने से अस्पतालों को मिली राहत, नए के मुकाबले चार गुना हुए ठीक

जोधपुर में कल 620 नए संक्रमित सामने आए। वहीं 2754 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जोधपुर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 13,563 रह गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 May 2021 12:40:46

जोधपुर : एक्टिव मरीजों की संख्या कम होने से अस्पतालों को मिली राहत, नए के मुकाबले चार गुना हुए ठीक

कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा हैं जहां बीते दिनों से जोधपुर में नए मामले हजार से नीचे आ रहे हैं और रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा हैं। जोधपुर में कल 620 नए संक्रमित सामने आए। वहीं 2754 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जोधपुर में अब एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 13,563 रह गई है। इससे अस्पतालों पर पड़ने वाले दबाव में भी कमी आई हैं। दूसरी तरफ कोरोना संक्रमितों की मौतों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। कल भी 12 संक्रमितों की मौत हो गई।

जोधपुर में कल बीते दिन की अपेक्षा दो गुना सैंपलों की जांच की गई। कल जांचे गए कुल 5441 सैंपलों में से 620 पॉजिटिव पाए गए। मई माह के 18 दिन में 29,140 पॉजिटिव मिले, 36,010 डिस्चार्ज हुए और 594 की मौत हो चुकी है। जनवरी से अब तक 64,723 पॉजिटिव, 50,054 डिस्चार्ज और 1038 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

एक्टिव केस की संख्या में लगातार आ रही गिरावट से डॉक्टरों के चेहरे खिल उठे है। शहर के तीनों प्रमुख अस्पतालों एम्स, महात्मा गांधी व एमडीएम में अब दबाव काफी हद तक कम हो चुका है। वहां इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को अब पहले की तुलना में इंतजार करना नहीं पड़ रहा है।

राजस्थान में कोरोना : एक महीने बाद मिले 10 हजार से कम संक्रमित, 146 की मौत

बीता दिन राजस्थान के लिए शुभ संकेत लेकर आया हैं जहां एक महीने बाद एक दिन में कोरोना के 10 हजार से कम केस आए हैं। मंगलवार को 8,398 पॉजिटिव मिले और यह आंकड़ा 74,896 लोगों की जांच में सामने आया हैं। करीब 34 दिन बाद राज्य में संक्रमण दर 11 फीसदी सबसे कम दर्ज हुई। जिलेवार स्थिति देखे तो 18 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से भी कम रही है। राज्य में 146 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब मौतों की संख्या 7,080 पर पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा 1,613 मौत जयपुर में हुई है। इसके अलावा जोधपुर में 964 और उदयपुर में 540 लोगों की कोरोना से जान गई है। सबसे कम 28 मौते हनुमानगढ़ जिले में हुई है। इसी के साथ प्रदेश में 25,160 मरीज ठीक भी हुए हैं।

भारत में कोरोना : रिकॉर्ड 4,525 मरीजों की हुई मौत, 3.89 लाख हुए ठीक

देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 4,525 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। यह देश में कोरोना से एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 2.83 लाख हो गई है। हालाकि, देश में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। मंगलवार को 2,67,246 नए केस सामने आए। वहीं, 3,89,566 लोग ठीक भी हुए। इस तरह एक्टिव केस में एक लाख 27,109 की कमी हुई। बता दें देश में कोरोना से फिलहाल 1.10% लोगों की मौत हो गई है वहीं 85.60% लोग डिस्चार्ज और ठीक हो गए हैं। वहीं 13.29% एक्टिव केस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए