न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर से सामने आई राहत भरी खबर, डेढ़ महीने बाद सबसे कम 607 संक्रमित मरीज, 12 की गई जान

लेकसिटी उदयपुर से राहत भरी खबर सामने आई हैं जिसमें डेढ़ महीने बाद उदयपुर में कोरोना संक्रमण से ग्रसित सबसे कम 607 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 May 2021 12:22:55

उदयपुर से सामने आई राहत भरी खबर, डेढ़ महीने बाद सबसे कम 607 संक्रमित मरीज, 12 की गई जान

लेकसिटी उदयपुर से राहत भरी खबर सामने आई हैं जिसमें डेढ़ महीने बाद उदयपुर में कोरोना संक्रमण से ग्रसित सबसे कम 607 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 114 के आंकड़े पर पहुंच गई है। उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ अब रिकवरी रेट भी सुधर रही है। रविवार को उदयपुर में कोरोना वायरस से ग्रसित 790 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हजार 956 के आंकड़े पर पहुंच गई है। इसके बाद उदयपुर में कोरोना के सिर्फ 11 हजार 639 केस ही एक्टिव बचे हैं।

उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने कहा कि शहरवासियों की जागरूकता की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। लेकिन इस वक्त हमें संयमित और सुरक्षित रहते हुए अपने घरों में ही रहकर लॉकडाउन का पालन करना होगा। तभी हम बढ़ते संक्रमण को पूरी तरह खत्म कर पाएंगे। खराड़ी ने कहा कि फिलहाल उदयपुर में एक्टिव केस की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में छोटी सी लापरवाही हम सबके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

राजस्थान में कोरोना : 25 दिन बाद घटी पॉजिटिविटी रेट, 24,440 मरीज हुए रिकवर

रविवार राजस्थान के लिए सुखद खबर लेकर आया जिसमें 25 दिन बाद घटी पॉजिटिविटी रेट गिरते हुए 10,290 नए संक्रमित मिले जबकि 24,440 मरीज रिकवर हो गए। हांलाकि मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ हैं और बीते दिन 156 मरीजों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से नीचे रही। रिकवर मरीजों की संख्या अब तक के कोरोनाकाल में एक दिन में हुई रिकवरी में सबसे ज्यादा है। बड़ी संख्या में रिकवरी होने के कारण राज्य में एक बार फिर एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख से नीचे हो गई। प्रदेश में कोरोना की स्थिति देखे तो अब तक कुल 8 लाख 59 हजार 669 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है, जबकि 6 लाख 58 हजार 510 रिकवर हो गए। वहीं 6777 लोगों की इस बीमारी से अब तक मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना : घट रहे है मामले लेकिन मौत के आंकड़े चिंताजनक, गई 4095 मरीजों की जान

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब कम होते दिखाई दे रहा है। रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है लेकिन संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 2 लाख 81 हजार 683 रहा और 3 लाख 78 हजार 388 लोगों ने कोरोना को मात भी दी लेकिन इस दौरान 4,092 मरीजों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख 846 की कमी आई है। यह देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। फिलहाल देश में 35 लाख 12 हजार 660 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल