Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : 550 नए संक्रमितो के मुकाबले 1138 मरीज हुए ठीक, धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार

मंगलवार को उदयपुर में कोरोना संक्रमण से ग्रसित 550 नए संक्रमित मरीज सामने आए। जबकि 1138 संक्रमित मरीज कोरोना की चपेट से रिकवर होकर अपने घर लौटे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 May 2021 1:01:14

उदयपुर : 550 नए संक्रमितो के मुकाबले 1138 मरीज हुए ठीक, धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार

लेकसिटी उदयपुर से राहत की खबर सामने आ रही हैं जहां संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के साथ ही मरीजों की रिकवरी बढ़ने लगी हैं। बीते दिन मंगलवार को नए मरीज के मुकाबले दोगुने ठीक हुए हैं। मंगलवार को उदयपुर में कोरोना संक्रमण से ग्रसित 550 नए संक्रमित मरीज सामने आए। जबकि 1138 संक्रमित मरीज कोरोना की चपेट से रिकवर होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हजार 674 के आंकड़े पर पहुंच गई है। उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने कहा कि शहर में संक्रमण की रफ्तार पहले के मुकाबले कम पड़ी है। लेकिन कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में हमें पहले के मुकाबले अधिक सजग और सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि हमारी छोटी सी लापरवाही उदयपुर में फिर से कोरोना विकराल रूप दे सकती है।

उदयपुर में मंगलवार को 2708 व्यक्तियों की कोरोना जांच करवाई गई थी। जिनमें 2158 की रिपोर्ट नेगेटिव और 550 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिनमें शहरी क्षेत्र में 334 और ग्रामीण इलाकों में 216 संक्रमित मरीज सामने आए। जिसके बाद उदयपुर में कुल संक्रमित संख्या बढ़कर 52 हजार 174 पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से अब तक 41 हजार 674 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में उदयपुर में कोरोना वायरस के 9 हजार 959 केस ही एक्टिव बचे हैं। जबकि 541 मरीजों की कोरोना की चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है।
राजस्थान में कोरोना : एक महीने बाद मिले 10 हजार से कम संक्रमित, 146 की मौत

बीता दिन राजस्थान के लिए शुभ संकेत लेकर आया हैं जहां एक महीने बाद एक दिन में कोरोना के 10 हजार से कम केस आए हैं। मंगलवार को 8,398 पॉजिटिव मिले और यह आंकड़ा 74,896 लोगों की जांच में सामने आया हैं। करीब 34 दिन बाद राज्य में संक्रमण दर 11 फीसदी सबसे कम दर्ज हुई। जिलेवार स्थिति देखे तो 18 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से भी कम रही है। राज्य में 146 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब मौतों की संख्या 7,080 पर पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा 1,613 मौत जयपुर में हुई है। इसके अलावा जोधपुर में 964 और उदयपुर में 540 लोगों की कोरोना से जान गई है। सबसे कम 28 मौते हनुमानगढ़ जिले में हुई है। इसी के साथ प्रदेश में 25,160 मरीज ठीक भी हुए हैं। भारत में कोरोना : रिकॉर्ड 4,525 मरीजों की हुई मौत, 3.89 लाख हुए ठीक

देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 4,525 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। यह देश में कोरोना से एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या 2.83 लाख हो गई है। हालाकि, देश में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। मंगलवार को 2,67,246 नए केस सामने आए। वहीं, 3,89,566 लोग ठीक भी हुए। इस तरह एक्टिव केस में एक लाख 27,109 की कमी हुई। बता दें देश में कोरोना से फिलहाल 1.10% लोगों की मौत हो गई है वहीं 85.60% लोग डिस्चार्ज और ठीक हो गए हैं। वहीं 13.29% एक्टिव केस हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका