न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर सेंट्रल जेल में कोरोना ने लगाई सेंध, 1486 में से 55 बंदी मिले संक्रमित, व्यवस्था नाकाफी

अब कोरोना ने जोधपुर सेंट्रल जेल में भी सेंध लगा दी हैं जहां 1486 में से 55 बंदी संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से दो अस्पताल में व शेष 53 जेल के भीतर आइसोलेशन में है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 May 2021 1:39:59

जोधपुर सेंट्रल जेल में कोरोना ने लगाई सेंध, 1486 में से 55 बंदी मिले संक्रमित, व्यवस्था नाकाफी

जोधपुर में कोरोना अपना कोहराम मचा रहा हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। क्षेत्र के हर कोने से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। अब कोरोना ने जोधपुर सेंट्रल जेल में भी सेंध लगा दी हैं जहां 1486 में से 55 बंदी संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से दो अस्पताल में व शेष 53 जेल के भीतर आइसोलेशन में है। वहीं जेल में इस समय मौजूद 1486 बंदियों की जांच के लिए महज तीन ऑक्सीमीटर व तीन थर्मल स्कैनर की ही सुविधा है। हालांकि रविवार को जांच के लिए अस्पताल लाए गए एक हार्डकोर अपराधी ने दावा किया था कि जेल में करीब पांच सौ बंदी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सचिव ने वर्तमान में कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए स्टाफ व बंदियों को बार-बार साबुन से हाथ धोने, मुंह पर मास्क लगाए रखने के निर्देश दिए।

विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर की सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रैना शर्मा के ओर से आज जेल के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी सामने आई। जेल के डॉक्टर डाॅ जेपी चौधरी ने बताया कि जेल में 53 कोविड पाॅजिटिव बंदी है। जिन्हें आइसोलेशन में रखा जाकर इलाज किया जा रहा है। 2 संक्रमित बंदी को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है। डाॅक्टर ने बताया कि जेल में 3 ऑक्सीमीटर, 3 थर्मल स्केनर है। जेल में कोरोना के बढ़ते मामले और बंदियों की बड़ी संख्या को देखते हुए कुछ अतिरिक्त ऑक्सीमीटर व थर्मल स्केनर की आवश्यकता है। साथ ही चिकित्साकर्मियों की भी कमी है।

जोधपुर : कोरोना की सुनामी पड़ने लगी भारी, मई माह के पहले दस दिन में 318 मौत

कोरोना की सुनामी अब भारी पड़ने लगी है। जोधपुर में सोमवार को 1915 नए संक्रमित मिले और 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1871 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब जोधपुर में 25,172 एक्टिव केस है। जोधपुर में आज महज 3,857 सैंपलों की ही जांच की गई। इसमें से करीब आधे सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह संक्रमण दर अब तक की सर्वाधिक 49.64 फीसदी तक पहुंच गई। यानि प्रत्येक दूसरा व्यक्ति पॉजिटिव आ रहा है। मई माह में जोधपुर शहर में आई मई माह के पहले दस दिन में 318 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके है। मई माह में रोजाना औसतन 31 से अधिक लोग दम तोड़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल