न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : कोरोना को बेबस कर रही सख्ती, 70 फीसदी मरीज हो रहे ठीक, 9 की मौत ने बढ़ाई चिंता

बीते दिन 528 संक्रमित सामने आए हैं, लेकिन ठीक होने वाले भी 342 है। चिंताजनक तो यह है कि 9 मौत हो चुकी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 May 2021 10:58:07

सीकर : कोरोना को बेबस कर रही सख्ती, 70 फीसदी मरीज हो रहे ठीक, 9 की मौत ने बढ़ाई चिंता

कोरोना का कहर जारी हैं लेकिन इस बीच जन अनुशासन पख्वाए के तहत सख्ती बरती जा रही हैं। इस सख्ती के सामने कोरोना बेबस दिखाई देने लगा हैं और संक्रमितों की संख्या पर काबू कर पाने में मदद मिली हैं बीते दिन 528 संक्रमित सामने आए हैं, लेकिन ठीक होने वाले भी 342 है। चिंताजनक तो यह है कि 9 मौत हो चुकी है। मंगलवार को सीकर शहर में 150, फतेहपुर क्षेत्र में 70, खण्डेला ब्लॉक में 60, कूदन क्षेत्र में 21, लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में 71, नीमकाथाना ब्लॉक में 8, पिपराली क्षेत्र में 30, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 69 और दांता क्षेत्र में 49 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं।

सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी ने बताया कि अब तक 67 हजार 578 सैम्पल लिए इनमें 10 हजार 965 कोरोना संक्रमित मिले। 52 हजार 818 सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आई है और 3 हजार 759 सैम्पल प्रक्रियाधीन है। एक्टिव केस 6 हजार 996 है।

सीएमएचओ ने बताया कि विभाग की ओर से गत वर्ष से लेकर अब तक 2 लाख 28 हजार 704 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 20 हजार 426 पॉजीटिव पाए गए है। वहीं 13 हजार 238 स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को जिलेभर में 2407 सैम्पल लिए गए है। दांता ब्लॉक में 389, फतेहपुर ब्लॉक में 108, खण्डेला क्षेत्र में 200, कूदन ब्लॉक में 195, लक्ष्मणगढ ब्लॉक में 276, नीमकाथाना ब्लॉक में 155, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 232 सैम्पल लिए गए। इसके अलावा सीकर में 593 लोगों के सैम्पल लिए गए है।

राजस्थान में कोरोना : मिले 16,974 नए संक्रमित, ठीक हुए 14 हजार मरीज, 154 की मौत

प्रदेश में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। हांलाकि बीते दिन आए आंकड़ों से राहत मिली हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 99,418 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 16,974 संक्रमित मिले हैं। जबकि 154 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट को देखे तो आज रिकवरी मरीजों की संख्या में भी सोमवार की तुलना में 18% की बढ़ोतरी हुई है। आज राज्य में 14,146 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है, लेकिन एक्टिव केसों की संख्या में अब भी बढ़ोतरी जारी है, आज राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 1.97 लाख के पार पहुंच गए। राज्य की पूरी रिपोर्ट देखे तो अब तक कोरोना से 6.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है, जबकि 4866 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं सैंपल की जांच के मामले में आज नया रिकॉर्ड बना है। आज एक दिन में रिकॉर्ड 99,418 सैंपल जांच किए है, जबकि इससे पहले 27 अप्रैल को रिकॉर्ड 89,693 सैंपल की जांच एक दिन में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए