न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : नहीं थम रहा कोरोना का आंकड़ा, आज सामने आए 508 नए रोगी

बीते दिन मंगलवार को 1193 नए रोगी सामने आ गए। जिला मुख्यालय पर मिले कोरोना रोगियों की बात करेंं तो पिछले तीन दिन में बड़ी संख्या में रोगी समाने आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 May 2021 12:33:38

श्रीगंगानगर : नहीं थम रहा कोरोना का आंकड़ा, आज सामने आए 508 नए रोगी

जिला प्रशासन लोगों को घरों में रोकने के तमाम प्रयास कर रहा है लेकिन सफलता नहीं मिल रही। इलाके में कोरोना की चेन अब भी टूटती नजर नहीं आ रही। बीते दिन मंगलवार को 1193 नए रोगी सामने आ गए। जिला मुख्यालय पर मिले कोरोना रोगियों की बात करेंं तो पिछले तीन दिन में बड़ी संख्या में रोगी समाने आए हैं। नौ मई को 391, दस मई को 294 तथा ग्यारह मई को 508 नए रोगी मिले। यानी कोरोना रोगियों का ग्राफ नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार सावधानी बरतने को कह रहा है लेकिन सुबह कम समय के लिए सडक़ों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो पाने से कोरोना की चेन टूटने की नाम नहीं ले रही।

खास बात यह है कि जिला मुख्यालय पर कोरोना रोगियों के बनाए गए कोविड डेडिकेटेड वार्ड में लगातार आ रहे रोगियों के मुकाबले संसाधन उतने अधिक नहीं है। ऐसे में हॉस्पिटल प्रबंधन को भी व्यवस्था बनाने में जोर आ रहा है। हॉस्पिटल में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को ही कई रोगी डिस्चार्ज होने के बावजूद 28 रोगी बढ़ गए। ऐसे में रोगियों की लगतार बढ़ती संख्या परेशानी पैदा करेगी।

राजस्थान में कोरोना : दोगुने सैंपल जांचने के बावजूद वही रहा संक्रमितों का आंकड़ा, 169 की मौत

राजस्थान में कोरोना से हालात लगातार बेकाबू हो रहे हैं जहां आंकड़ों में अजीबो-गरीब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर 16080 नए संक्रमित मिले, जबकि रिकॉर्ड 169 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सोमवार को संक्रमण की दर 40 फीसदी से ऊपर थी। तब पूरे राज्य में कुल 41,169 सैंपल की जांच की, जिसमें 16,487 पॉजिटिव निकले। वहीँ 13,198 लोग रिकवर हुए हैं। मंगलवार को राज्य में कुल 83,851 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 16,080 पॉजिटिव निकले और पॉजिटिविटी दर 19.17 फीसदी दर्ज हुई। सोमवार की तुलना में मंगलवार को राज्य में संक्रमण दर में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई। ऐसे में सवाल ये उठता है कि 40-45 हजार की संख्या में जांच होने पर भी इतने ही पॉजिटिव आ रहे है, जितने 80-90 हजार की संख्या में सैंपल जांचने के बाद। इसी तरह रिकवरी रेट में भी अचानक बढ़ने के बाद गिरावट देखने पर अचम्भा-सा लगता है।

Corona India : लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से अधिक रहा रिकवरी का आंकड़ा

देश में मंगलवार को भी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में अधिक रही। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 55 हजार 282 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, देशभर में 3 लाख 48 हजार 417 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को भी 3.55 लाख संक्रमित ठीक हुए थे और 3.29 लाख मरीज मिले थे। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। इस बीच चिंता की बात है संक्रमण से होने वाली मौतें। पिछले 24 घंटे में 4198 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को 3,876 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल