Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : आसमान छू रहे कोरोना संक्रमितों के आंकड़े, मिले रिकॉर्ड 505 नए मामले, तीन ने गंवाई जान

जिले में बुधवार को रिकॉर्ड 505 संक्रमित मिले, तीन की मौत भी हुई। जेएलएन से प्राप्त रिपोर्ट में 201 पॉजिटिव व दो मौतें जबकि अजमेर से मिली रिपोर्ट में 304 पॉजिटिव व एक मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 May 2021 9:34:39

नागौर : आसमान छू रहे कोरोना संक्रमितों के आंकड़े, मिले रिकॉर्ड 505 नए मामले, तीन ने गंवाई जान

कोरोना का प्रसार होता ही जा रहा हैं और इसके संक्रमितों के आंकड़े आसमान छू रहे हैं। जिले में बुधवार को रिकॉर्ड 505 संक्रमित मिले, तीन की मौत भी हुई। जेएलएन से प्राप्त रिपोर्ट में 201 पॉजिटिव व दो मौतें जबकि अजमेर से मिली रिपोर्ट में 304 पॉजिटिव व एक मौत हुई है। वैक्सीनेशन की स्थिति जिले में 18 से 44 आयु वर्ग में 10500 फ्रंटलाइन वर्कर्स को राहत का टीका लगा है। 34 हजार हैल्थ केयर वर्कस को दोनों डोज लगी। 60+ आयु के 3 लाख 791 को पहली, 1.32 लाख को दूसरी डोज भी लग चुकी। 45+ के 3.31 लोगों को पहली, 54501 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन भी हर संभव प्रयास कर रहा है। कलेक्टर ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में 51 हजार से अधिक घरों का सघन हैल्थ सर्वे करवाते हुए 13 हजार 500 से अधिक लोगों को उनके घर तक दवाईयों के किट का वितरण किए गए हैं। दो दिन पहले ही पुराना अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया गया है यानी इसमें भी 50 बेड कोरोना मरीजों के लिए लगाए गए हैं जहां मरीज भर्ती भी किए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल में ही शिशु कोविड वार्ड बनाया गया है। जिले में 13 अतिरिक्त डाक्टरों तथा 40 नर्सिंग कर्मचारी की यूटीबी बेस व 60 नवचयनित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति देकर चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है। महामारी रेड अलर्ट व जन अनुशासन पखवाड़ा की अनुपालना को लेकर भी पुलिस मुस्तैद है। गाइडलाइन की पालना नहीं करने वालों पर सख्ती बढ़ाई गई है। राजस्थान : 8 लाख से ज्यादा हुए कुल संक्रमित, मिले 16384 नए मामले, 164 ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना अपना कहर बरसाते हुए हर दिन मौतों का रिकॉर्ड बना रहा हैं। बीते दिन बुधवार की बात करें तो 164 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं और 16,384 नए केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 12,840 लोग रिकवर भी हुए है। इन आंकड़ों के बाद राजस्थान में 8 लाख से ज्यादा कुल संक्रमित हो गए। छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान 10वां राज्य बन गया। बीते 6 दिन के अंदर राज्य में कोरोना के एक लाख नए मरीज सामने आए है। बुधवार को कुल 77032 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 16,384 पॉजिटिव मिले है। इस कारण पॉजिटिविटी रेट 21.26% रही। जिलेवार पॉजिटिविटी रेट देखें तो बुधवार को 18 जिले ऐसे रहे जहां संक्रमण की दर 20 फीसदी से ऊपर रही। सबसे ज्यादा संक्रमण दर अलवर में 34 फीसदी दर्ज हुई, जबकि सबसे कम जालौर में 2 फीसदी। जालौर में आज 1932 सैंपल जांचे गए, जिनमें से 38 ही पॉजिटिव निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका