Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : अब आ रहा हर दूसरा रोगी पॉजिटिव, आज मिले 502 नए संक्रमित, किया जा रहा सैनिटाइजेशन

शनिवार को बीकानेर जिले में सुबह की रिपोर्ट में ही 502 नए संक्रमित मिले हैं। बीते कुछ दिनों से आठ सौ के आसपास आंकड़े आ रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 5:53:28

बीकानेर : अब आ रहा हर दूसरा रोगी पॉजिटिव, आज मिले 502 नए संक्रमित, किया जा रहा सैनिटाइजेशन

प्रशासन द्वारा कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए सख्ती बरती जा रही हैं। लेकिन ऐसा लगा रहा हैं मानों सख्ती बेअसर होती दिखाई दे रही हैं और कोरोना के आंकड़े लगातार सामने आ रहे हैं। आज शनिवार को बीकानेर जिले में सुबह की रिपोर्ट में ही 502 नए संक्रमित मिले हैं। बीते कुछ दिनों से आठ सौ के आसपास आंकड़े आ रहे हैं। ऐसे में शाम की रिपोर्ट आने के बाद यह आंकड़ा बहुत बढ़ सकता हैं। एक सुखद आंकड़ा ये है कि पिछले दो दिन से सौ से अधिक रोगियों को डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। इन आंकड़ों के चलते स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ नगर निगम भी बीकानेर में सैनिटाइजेशन का काम कर रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
कमोबेश हर दूसरा रोगी अब पॉजिटिव आ रहा है। बड़ी बात यह है कि बीकानेर के कोविड आउटडोर से ज्यादा पॉजिटिव केस शनिवार को सेटेलाइट अस्पताल में आए हैं। बीकानेर में शनिवार को मिले पॉजिटिव में आधी संख्या तो अकेले बीकानेर और जस्सूसर गेट सेटेलाइट की है। इन दोनों सेटेलाइट से शनिवार को 346 नए केस सामने आए हैं। सर्वाधिक रोगी जस्सूसर गेट के पास स्थित सेटेलाइट अस्पताल से मिल रहे हैं। यहां शनिवार की सुबह 135 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि यहां शुक्रवार को 293 टेस्ट हुए थे। ऐसे ही हालात गंगाशहर स्थित सेटेलाइट अस्पताल के है, जहां शनिवार सुबह 121 पॉजिटिव केस आए हैं। यहां 240 सैम्पल की जांच हुई थी। पीबीएम अस्पताल के कोविड आउटडोर से शनिवार को 97 पॉजिटिव केस आए हैं। जबकि यहां टीबी और चेस्ट विभाग से ग्यारह नए पॉजिटिव मिले। बीकानेर के जिन क्षेत्रों में डबल फिगर में केस आ रहे हैं, उनमें लालगढ़ रेलवे स्टेशन से 12, फोर्ट डिस्पेंसरी से 38, दुलचासर से 15, दो नंबर डिस्पेंसरी से 29 रोगी मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका