न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : रिपोर्ट में मौत के आंकड़े छुपा रही सरकार, विभाग ने बताई 7 जबकि हुई 46 की मौत

सोमवार को 499 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ ही विभाग ने रिपोर्ट में बताया कि 7 लोगों की जान गई जबकि मुक्तिधामों से जुटाई गई जानकारी से पता चला हैं कि रिकॉर्ड 46 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 May 2021 12:04:57

अजमेर : रिपोर्ट में मौत के आंकड़े छुपा रही सरकार, विभाग ने बताई 7 जबकि हुई 46 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर का कहर घातक होता जा रहा हैं जहां संक्रमितों के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को 499 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ ही विभाग ने रिपोर्ट में बताया कि 7 लोगों की जान गई जबकि मुक्तिधामों से जुटाई गई जानकारी से पता चला हैं कि रिकॉर्ड 46 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। सोमवार को गढ़ी मालियान मुक्तिधाम में 13, ऋषि घाटी में 8, भोपों का बाड़ा में 1 तथा मदार मुक्ति धाम में 2 कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, ब्यावर में 5, केकड़ी में 9, नसीराबाद में 3, किशनगढ़ में 5 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अब तक जिले में 35,787 संक्रमित मिल चुके हैं और 750 की मौत हुई है।

राजस्थान में कोरोना : मिले 17,296 नए संक्रमित और गई 154 की जान, 11,949 पीड़ित हुए स्वस्थ

कोरोना का कहर राजस्थान की जनता को सता रहा हैं और जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे गई संक्रमण की डर में भी इजाफा होता जा रहा हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में कुल 17,296 नए संक्रमित मिले है, जबकि 154 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान में कोरोना के केस रविवार की तुलना में भले ही 1002 कम आए हो, लेकिन इसके पीछे कारण सैंपल की जांच कम है। प्रदेश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के बीच एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में एक लाख 94,371 एक्टिव केस हैं। इसी बीच, 24 घंटे में 17,296 संक्रमित मिले और 154 की मौत हो गई। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या छह लाख 51 हजार 247 हो गई। कुल मृतकों का आंकड़ा 4712 है। उपचार के बाद 11,949 पीड़ित सोमवार को स्वस्थ हो गए।

Corona India: कोरोना से राहत के संकेत, लगातार तीसरे दिन नए मामलों में आई कमी

अप्रैल में तेजी से बढ़ते कोरोना के कदम अब मई में थमने लगे है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में रोजाना मिलने वाले मरीजों में या तो गिरावट आई है या फिर इनमें स्थिरता आ गई है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3.55 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, पहली बार भारत में एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं। 30 अप्रैल को एक दिन में रिकॉर्ड 4.02 लाख मरीजों मिले थे। इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख केस मिले थे। रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया। सोमवार को देश में 3436 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। ये लगातार 6वां दिन था जब 3 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। पूरे हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस हफ्ते मौतों की संख्या में 41% का इजाफा दर्ज हुआ है। हालात ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में हर 3 मिनट में एक मौत हो रही है। यहां सोमवार को 448 लोगों ने जान गंवा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी