न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : मौतों का आंकड़ा छुपाने में लगा प्रशासन, हुई 30 संक्रमितों की मौत और विभाग ने बताई सिर्फ 6

बुधवार को 3,553 की सैम्पलिंग ली गई थी, इनमें से गुरुवार को 493 संक्रमित पाए गए। वहीँ चिकित्सा विभाग की सूची में 6 मौत होना बताया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 12:51:21

अजमेर : मौतों का आंकड़ा छुपाने में लगा प्रशासन, हुई 30 संक्रमितों की मौत और विभाग ने बताई सिर्फ 6

जिले में गुरुवार को 493 कोरोना संक्रमित पाए गए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 3,553 की सैम्पलिंग ली गई थी, इनमें से गुरुवार को 493 संक्रमित पाए गए। वहीँ चिकित्सा विभाग की सूची में 6 मौत होना बताया गया है। संक्रमण दर 12.35 प्रतिशत रही। इधर, संक्रमण में तेजी को देखते हुए सैम्पलिंग बढ़ी है। गुरुवार को 2983 लोगों की सैम्पलिंग की गई। अब तक जिले में 40,071 संक्रमित मिल चुके हैं, वहीं 1181 की मौत हुई है।

कोरोना से मरने वालों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही हैं।बीते दिन गुरुवार को अजमेर जिले में 30 संक्रमितों की मौत हुई जबकि विभाग ने अपनी रिपोर्ट में सिर्फ 6 की ही मौत दिखाई हैं।प्रशासन मौतों का आंकड़ा छुपाने में लगा हुआ हैं।30 संक्रमितों की मौत में अजमेर शहर में ही 21 का अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को ब्यावर में 2, नसीराबाद में 3, किशनगढ़ में 2 और केकड़ी में 2 संक्रमितों की मौत हुई है। ऋषिघाटी मुक्तिधाम के पास स्थित माथुर समाज के श्मशान में भी एक शव का अंतिम संस्कार हुआ। यहां महिला कर्मचारी के हाेने से ऋषिघाटी मुक्तिधाम के कर्मचारी रमेश और उनकी टीम ने वहां जाकर दाह संस्कार कराया।

जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में गुरुवार को 67 नए मरीज भर्ती किए गए। अस्पताल में कुल 594 मरीज भर्ती हैं, इनमें से 80 मरीज वेंटिलेटर और बाइपेप मशीन पर हैं। 570 मरीजों को ऑक्सीजन लगा है। वहीं, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में संचालित डे केयर सेंटर में 28 मरीज रोजाना आकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

राजस्थान में कोरोना : कल आए बीते 17 दिन के सबसे कम केस, 159 ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना का कहर जारी हैं जहां कल बीते 17 दिन के सबसे कम 15867 केस सामने आए जो राहत देने वाले हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को राज्य में 15809 पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। लेकिन इसी के साथ ही मौतों का आंकड़ा चिंता बना हुआ हैं। कल 159 ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.21 लाख के पार हो गई है, जबकि इस बीमारी से अब तक पूरे प्रदेश में 6317 लोगों की जान चली गई। वहीं एक्टिव केसों की संख्या अब 2 लाख 11 हजार 889 पर पहुंच गई। राज्य में कल संक्रमण दर भी बीते दिन के मुकाबले ज्यादा रही। कल राज्य में 72,470 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें 15867 पॉजिटिव निकले, जिसके चलते संक्रमण की दर 21.89 फीसदी दर्ज हुई।

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 3.43 लाख नए कोरोना केस, 4000 मौतें

देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 3 लाख 43 हजार 144 रहा जबकि 3 लाख 44 हजार 776 ठीक हो गए और 4000 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9 मई को 37.41 लाख थी, जो अब घटकर 37 लाख हो गई है। गुरुवार को इसमें 5,753 की कमी आई। देश में ठीक हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए