न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : कोरोना संक्रमितों का उतार-चढ़ाव जारी, 453 नए मामले, अस्पताल में हर दिन सौ से ज्यादा मरीज भर्ती

बीकानेर में कोरोना संक्रमितों का उतार-चढ़ाव जारी हैं जहां बुधवार को 453 नए मामले मिल हैं जबकि इससे एक दिन पहले 600 मामले थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 May 2021 10:46:36

बीकानेर : कोरोना संक्रमितों का उतार-चढ़ाव जारी, 453 नए मामले, अस्पताल में हर दिन सौ से ज्यादा मरीज भर्ती

बीकानेर में कोरोना संक्रमितों का उतार-चढ़ाव जारी हैं जहां बुधवार को 453 नए मामले मिल हैं जबकि इससे एक दिन पहले 600 मामले थे। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि बुधवार को सुबह कोरोना पॉजिटिव की संख्या 323 रही जबकि शाम को यह आंकड़ा 453 तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार करीब दो हजार टेस्ट सैंपल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 453 रही है। ऐसे में अब भी हर चौथा टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। कोरोना की पाॅजिटिव रेट में कमी आई है, लेकिन यह तेजी से कम नहीं हो रही। कुछ दिन पहले तक बीकानेर में एक हजार पॉजिटिव केस आ रहे थे। जो कुछ हद तक कम हो गए, जिसका एक कारण टेस्ट कम होना भी माना जा रहा है।

पीबीएम अस्पताल में कोरोना रोगियों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है। अभी भी हर रोज सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस अस्पताल में भर्ती होने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें गंभीर रोगियों को भर्ती किया जा रहा है जबकि शेष को भर्ती नहीं किया जा रहा। उधर, प्राइवेट हॉस्पिटल में भी अब गंभीर रोगियों को ही भर्ती किया जा रहा है। बीकानेर में पॉजिटिव केस के मामले में एक बार फिर से जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र सबसे आगे है। इसके अलावा बीकानेर सैटेलाइट अस्पताल में भी पॉजिटिव रोगी सौ से अधिक आ रहे हैँ। गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में भी पॉजिटिव की संख्या कम नहीं हो रही है।

राजस्थान में दूसरे दिन भी गिरा संक्रमितो के साथ मौतों का आंकड़ा, अबतक हुए एक करोड़ कोरोना टेस्ट

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर कम होता नजर आ रहा हैं जहां लगातार दूसरे दिन संक्रमण के साथ मौतों का आंकड़ा भी गिरा हैं। इसी के साथ बीते दिन प्रदेश ने कोरोना टेस्ट में एक करोड़ के आंकड़े को भी पा लिया और ऐसा करने वाला राजस्थान देश में 13वां राज्य बन गया। बीते दिन 54,687 सैंपल जांचे गए, जिसमें से 9849 पॉजिटिव निकले और संक्रमण की दर कल की तुलना में चार फीसदी बढ़कर 15 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि मई में ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना केसों की संख्या 10 हजार से कम रही। आज रिकवर मरीजों की संख्या 16,039 रही। इसके कारण एक्टिव केस घटकर 1.53 लाख पर आ गए। राज्य में आज 139 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इस तरह मई में अब तक 19 दिन के अंदर 2980 लोग इस बीमारी से मर चुके हैं। राज्य में बढ़ते कोरोना केसों के साथ अब ब्लैक फंगस के केस भी तेजी से सामने आ रहे हैं। इस बढ़ती बीमारी को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे बुधवार को महामारी घोषित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल