Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चित्तौड़गढ़ में कोरोना ने किया विस्फोट! एक साथ 402 लोग संक्रमित, सुखवाडा में आवागमन पूरी तरह बंद

चित्तौड़गढ़ में रोज रिकॉर्ड मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले में चार सौ से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 8:33:21

चित्तौड़गढ़ में कोरोना ने किया विस्फोट! एक साथ 402 लोग संक्रमित, सुखवाडा में आवागमन पूरी तरह बंद

कोरोना की दूसरी लहर लगातार अपना कहर बरपा रही हैं जिसके चलते बीते दिन गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में कोरोना का विस्फोट हुआ है।चित्तौड़गढ़ में रोज रिकॉर्ड मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले में चार सौ से ज्यादा मामले सामने आए हैं। एक साथ 402 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार जिले में सबसे अधिक चित्तौड़गढ़ शहर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का बम फटा है।
चित्तौडगढ शहर में कुम्भानगर, गांधीनगर कच्ची बस्ती, चन्देरिया, प्रतापनगर, रामनगर, नगरपालिका कोलोनी, अरिहन्त नगर, बापूनगर, पंचवटी, छीपामोहल्ला इलाको में 119 मामले पाए गए। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ ग्रामीण में 8, बडीसादडी मेंं 4, बेगूं के पारसेाली, महेसरा, वार्ड न 7, 1, 16, 18, 22, 12, 23 मोतीपुरा में कुल 45, भूपालसागर के आकोला में 15, भदेसर के जवानपुरा, बानसेन, देलवास, आक्या में 32, डुंगला में 12, गंगरार के आजेलिया का खेडा, चैगावडी, जीतीयास, विश्राम कोटी में 8, कपासन में 23, निम्बाहेडा शान्तिनगर, आर एम नगर, बाडी, उखलिया में 62, राशमी के जालमपुरा, मरमी, डिन्डोली, चटावटी में 42, रावतभाटा में 32 मामले आये।

भदेसर एसडीम अंजू शर्मा ने धारा 144 के अंतर्गत उपखंड के सुखवाडा गांव में कोरोना के बढ़ते संक्रमण हो देखते हुए गांव के चारभुजा जी मंदिर से नीम का चबूतरा क्षेत्र तक के सम्पूर्ण क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया है। इस क्षेत्र में जनसाधारण का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन किये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान में कोरोना : रिकॉर्ड 17,269 नए मरीज, 158 की मौत, मुख्यमंत्री गहलोत भी संक्रमित

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 17,269 पॉजिटिव केस मिल हैं, जो एक दिन में मिले संक्रमित केसों में सर्वाधिक है। वहीं, कोरोना से एक दिन में 158 मरीजों की मौत भी हुई। बीते दिन 10,964 मरीज ठीक होकर घर को गए। राज्य में बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। यहां 3602 मरीज मिले हैं और 32 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमित हो गए है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार राज्य में लगाए सशर्त लॉकडाउन को 3 मई से बढ़ाकर 15 मई तक कर सकती है। राजस्थान में संक्रमण बढ़ने के साथ रिकवरी रेट का ग्राफ भी धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। बीते दिन राज्य की रिकवरी रेट गिरकर 70.11% पर पहुंच गई। उत्तराखण्ड के बाद राजस्थान ऐसा दूसरा ऐसा राज्य है, जहां सबसे कम रिकवरी रेट है। उत्तराखण्ड में रिकवरी रेट 68.80% है, जो देश में सबसे कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका