न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : रेमडेसिविर की कालाबाजारी का एक और खुलासा, चार युवकों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को निजी हॉस्पिटल के नर्सिंगकर्मी सहित मेडिकल लाइन से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Apr 2021 1:24:31

उदयपुर : रेमडेसिविर की कालाबाजारी का एक और खुलासा, चार युवकों को किया गिरफ्तार

इस कोरोनाकाल में जहा संक्रमण बढ़ रहा हैं लोगों को अस्पताल में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की बहुत जरूरत पड़ रही हैं। लेकिन कुछ लोग इस मौके का गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं और रेमडेसिविर की कालाबाजारी के किस्से सामने आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को निजी हॉस्पिटल के नर्सिंगकर्मी सहित मेडिकल लाइन से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने अपने हॉस्पिटल में डोज खत्म होने पर दूसरे निजी हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ से संपर्क कर मरीज के परिजनों के जरिए इंजेक्शन मंगवाए और महंगे दामों में बेचे।

मामले में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन्होंने 209 डोज की कालाबाजारी की है। एसपी डाॅ. राजीव पचार ने बताया कि निजी हॉस्पिटल के नर्सिंगकर्मी वल्लभनगर के दीपक पुत्र ओमप्रकाश सेन, इसी हॉस्पिटल के पूर्व नर्सिंगकर्मी प्रवीण पुत्र राजेश पूर्बिया, अरिहंत काॅलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र सीकर निवासी रतन पुत्र छोटू मीणा और मेडिकल स्टाफ पंकज प्रजापत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रेमडेसिविर की 25 डोज की हेराफेरी की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दीपक सेन हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड में कार्यरत है। प्रवीण इसी हॉस्पिटल में पहले काम कर चुका है। दोनों मरीजों को लगने वाले डोज की चोरी कर बाहर बेचते थे।

जब हॉस्पिटल में डोज नहीं होते तो दूसरे निजी हॉस्पिटल के नर्सिंगकर्मियों से संपर्क करते। सौदा तय कर मरीज के परिजनों को डोज लेने के लिए भेजते। दोनों के बीच 18 हजार में सौदा होता तो परिजनों से 26 हजार रुपए लेकर मरीजों को डोज लगाते थे। दीपक ने 6, रतन ने 2, प्रवीण ने 11 और पंकज ने 2 डोज बाजार में बेचे हैं। इसमें आरोपियों ने कुछ डाेज दीपक से, कुछ हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ से और कुछ अन्य हॉस्पिटल के स्टाफ से अरेंज कराए। माना जा रहा है कि यह जाल लगभग सभी हॉस्पिटलों में फैला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल