न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : 8 पॉजिटिव मरीजों की हुई मौत, 3171 हो गई एक्टिव केस की संख्या

मंगलवार को एक्टिव केस की संख्या घटकर 3171 हो गई हैं। मंगलवार को 8 मरीजों की मौत के साथ अब तक 183 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 May 2021 11:19:42

बाड़मेर : 8 पॉजिटिव मरीजों की हुई मौत, 3171 हो गई एक्टिव केस की संख्या

संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। बीते दिन मंगलवार को जिले में 3414 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 397 मरीज नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मंगलवार को एक्टिव केस की संख्या घटकर 3171 हो गई हैं। मंगलवार को 8 मरीजों की मौत के साथ अब तक 183 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 473 मरीज कोरोना से मुक्त होकर स्वस्थ हुए है जिनको डिस्चार्ज किया गया हैं। नए मामलों के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 12062 पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं।

बाड़मेंर राजकीय अस्पताल में 462 मरीज, बालोतरा राजकीय अस्पताल में 75 मरीज, जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटर में 143 एवं 48 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। 2443 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए है। एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 269 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 68 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती हैं।

राजस्थान में कोरोना : दोगुने सैंपल जांचने के बावजूद वही रहा संक्रमितों का आंकड़ा, 169 की मौत

राजस्थान में कोरोना से हालात लगातार बेकाबू हो रहे हैं जहां आंकड़ों में अजीबो-गरीब उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. राज्य में बीते 24 घंटे के अंदर 16080 नए संक्रमित मिले, जबकि रिकॉर्ड 169 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सोमवार को संक्रमण की दर 40 फीसदी से ऊपर थी। तब पूरे राज्य में कुल 41,169 सैंपल की जांच की, जिसमें 16,487 पॉजिटिव निकले। वहीँ 13,198 लोग रिकवर हुए हैं। मंगलवार को राज्य में कुल 83,851 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 16,080 पॉजिटिव निकले और पॉजिटिविटी दर 19.17 फीसदी दर्ज हुई। सोमवार की तुलना में मंगलवार को राज्य में संक्रमण दर में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हुई। ऐसे में सवाल ये उठता है कि 40-45 हजार की संख्या में जांच होने पर भी इतने ही पॉजिटिव आ रहे है, जितने 80-90 हजार की संख्या में सैंपल जांचने के बाद। इसी तरह रिकवरी रेट में भी अचानक बढ़ने के बाद गिरावट देखने पर अचम्भा-सा लगता है।

Corona India : लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से अधिक रहा रिकवरी का आंकड़ा

देश में मंगलवार को भी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में अधिक रही। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 55 हजार 282 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, देशभर में 3 लाख 48 हजार 417 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार को भी 3.55 लाख संक्रमित ठीक हुए थे और 3.29 लाख मरीज मिले थे। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। इस बीच चिंता की बात है संक्रमण से होने वाली मौतें। पिछले 24 घंटे में 4198 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को 3,876 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए