न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : नए मामलों के मुकाबले दोगुने मरीज हुए ठीक, अस्पताल जा रहे लोगों के भी काटे चालान

जिले में कोरोना के सोमवार को 396 नए केस सामने आए हैं। कम सैंपलिंग के बाद भी संक्रमण की दर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 May 2021 12:03:53

बीकानेर : नए मामलों के मुकाबले दोगुने मरीज हुए ठीक, अस्पताल जा रहे लोगों के भी काटे चालान

जिले में कोरोना के सोमवार को 396 नए केस सामने आए हैं। कम सैंपलिंग के बाद भी संक्रमण की दर 34 प्रतिशत दर्ज की गई है। रविवार छुट्‌टी का दिन होने के कारण 1155 लोगों के ही सैंपल लिए गए थे। उनकी जांच में 396 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। राहत की बात यह है कि चौबीस घंटे में 822 मरीज रिकवर हुए हैं। कोरोना के कुल एक्टिव केस 8696 हैं। इनमें से 7732 होम आइसोलेट हैं। माइक्रो कंटेनमेंट जोन 352 हैं।

लॉकडाउन के कारण पीबीएम और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों को परेशानी होने लगी है। सोमवार को ऐसे कई लोगें के चालान पुलिस ने काट दिए, जो अस्पताल जा रहे थे। पुलिस ने मुख्य मार्गों और पब्लिक पार्क के गेट पर बेरीकेट्स लगा दिए हैं। पीबीएम हॉस्पिटल जाने वाले मार्ग भी बंद कर दिए हैं। लोगों को गलियों में से घूम कर जाना पड़ा। कोरोना के कारण सैकड़ों मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। मेडिकल इमरजेंसी कभी भी हो सकती है। प्रशासन को इसके लिए शिथलन देना चाहिए।

राजस्थान में संक्रमण दर बनी खतरा, मिले 16487 नए संक्रमित, 160 ने गंवाई अपनी जान

कोरोना की दूसरी लहर का कहर ऐसे समझ सकते हैं कि प्रदेश की संक्रमण दर सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। प्रदेश में सोमवार को 41169 सैंपल लिए गए और 16487 पॉजिटिव मिले। यानी संक्रमण दर 40.04% पर पहुंच गई, जो देश में सर्वाधिक है। दूसरे नंबर पर 31.95% के साथ कर्नाटक है। यूपी जैसे सबसे बड़े राज्य की पाॅजिटिव दर 10.07% है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सोमवार को 16,487 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए, जबकि 160 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जयपुर में 61 और जोधपुर में 20 लोगों ने दम तोड़ दिया। राजधानी में करीब एक सप्ताह बाद रिकवरी केसों में भी गिरावट आई। आज महज 13499 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। इससे पहले रोजाना करीब 17 हजार मरीज रिकवर हो रहे थे। राजस्थान में अब तक कुल 7.73 लाख मरीज हो गए है। इनमें 5.64 लाख रिकवर हो गए है। अब प्रदेश में 203017 एक्टिव केस है।

भारत में कोरोना : 62 दिन में पहली बार ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ थमी है। सोमवार को 3 लाख 29 हजार 379 नए संक्रमितों की पहचान हुई, लेकिन 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए। डिस्चार्ज होने वालों में महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दिल्ली के 74% मरीज है। 62 दिन बाद ऐसा हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा मरीजों ने महामारी को मात दी। इससे पहले 9 मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। पिछले 24 घंटे में 3,877 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई। इसके साथ ही देश में अब तक कोविड-19 टीके की 17.26 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल