Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा : ग्रामीण अंचल में दिनोदिन बढ़ रहे कोरोना केस, हर पांचवा सैंपल मिल रहा संक्रमित

गुरूवार को 1572 सैंपल की जांच में 381 पाॅजिटिव केस आए हैं। वहीं 312 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 12:17:08

दौसा : ग्रामीण अंचल में दिनोदिन बढ़ रहे कोरोना केस, हर पांचवा सैंपल मिल रहा संक्रमित

जिले में अब 2389 एक्टिव केस होने के साथ ही सरकारी आंकड़ों में 45 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि मौत की संख्या इससे कहीं अधिक हैं। इसमें सबके लिए अच्छी खबर यह है कि जिले की रिकवरी दर 78 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जिले में जिस स्पीड से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है, अब उसी गति से मरीजों के स्वस्थ होने की सुखद खबरें भी आने लगी हैं। गुरूवार को 1572 सैंपल की जांच में 381 पाॅजिटिव केस आए हैं। वहीं 312 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। ब्लाॅकवार बात करें तो दौसा शहर में 80, ग्रामीण में 60, बांदीकुई में 27, लालसोट में 78, सिकराय में 73 व महवा में 58 संक्रमित मिले हैं।

हालांकि जिले के ग्रामीण अंचल में कोरोना केस दिनोदिन बढ़ रहे हैं। गांव-ढ़ाणियों तक बुखार, जुकाम व खांसी के मरीज मिल रहे हैं। लोग कोरोना के भय से जांच कराने अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। गांव के आसपास ही झोलाछाप व निजि क्लीनिक से बीमारी का इलाज ले रहे हैं। हालांकि चिकित्सा विभाग द्वारा कराए जा रहे सर्वे के तहत मेडिकल टीम गांवों में पहुंचकर बीमार लोगों का आंकडा जुटाने में लगी है। लेकिन गांव में पैर पसार रहा कोरोना सबके लिए चिंता की लकीरें खींच रहा है। वहीं दूसरी ओर कोरोना का प्रसार रोकने के लिए स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत जिले के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे सरकार की गाइडलाइन की पालना करें तथा बीमार होने पर तत्काल उपचार लें, जिससे कोरोना संक्रमण की चेन तोडी जा सके।
राजस्थान में कोरोना : कल आए बीते 17 दिन के सबसे कम केस, 159 ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना का कहर जारी हैं जहां कल बीते 17 दिन के सबसे कम 15867 केस सामने आए जो राहत देने वाले हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को राज्य में 15809 पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। लेकिन इसी के साथ ही मौतों का आंकड़ा चिंता बना हुआ हैं। कल 159 ने कोरोना से अपनी जान गंवाई हैं। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8.21 लाख के पार हो गई है, जबकि इस बीमारी से अब तक पूरे प्रदेश में 6317 लोगों की जान चली गई। वहीं एक्टिव केसों की संख्या अब 2 लाख 11 हजार 889 पर पहुंच गई। राज्य में कल संक्रमण दर भी बीते दिन के मुकाबले ज्यादा रही। कल राज्य में 72,470 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें 15867 पॉजिटिव निकले, जिसके चलते संक्रमण की दर 21.89 फीसदी दर्ज हुई। भारत में कोरोना : 24 घंटे में 3.43 लाख नए कोरोना केस, 4000 मौतें

देश में कोरोना संक्रमण के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 3 लाख 43 हजार 144 रहा जबकि 3 लाख 44 हजार 776 ठीक हो गए और 4000 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9 मई को 37.41 लाख थी, जो अब घटकर 37 लाख हो गई है। गुरुवार को इसमें 5,753 की कमी आई। देश में ठीक हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका