न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर : बंद दुकान में लगा था ग्राहकों का जमावड़ा, पुलिस भी रह गई हैरान, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भेजा थाने

धौलपुर के सैंपऊ कस्बे में गुरुवार सुबह जहां एक रेडिमेड एवं कॉस्मेटिक के शोरूम को बंद कर अंदर ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Apr 2021 10:44:55

धौलपुर : बंद दुकान में लगा था ग्राहकों का जमावड़ा, पुलिस भी रह गई हैरान, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भेजा थाने

इस कोरोनाकाल में जहां सख्ती के तहत दुकानों को बंद रखा गया हैं वहीँ कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं और अपने फायदे के लिए कोरोना संक्रमण को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला धौलपुर के सैंपऊ कस्बे में गुरुवार सुबह जहां एक रेडिमेड एवं कॉस्मेटिक के शोरूम को बंद कर अंदर ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा था। पुलिस को भनक लगते ही छापेमारी की गई जहां का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। यहां शोरूम के अंदर खरीदारी कर रहे 35 से 40 ग्राहक मिले। सबको पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर थाने भेजा। दुकान को कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन करने के आरोप में सील कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कस्बे के मुख्य बाजार में एक कपड़े के शोरूम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह शोरूम के बाहर पहुंचे। शोरूम मालिक रामखिलाड़ी कुशवाह को मौके पर बुलाकर शटर का ताला खोलने के लिए कहा गया। शोरूम मालिक ने कहा कि अंदर कोई मौजूद नहीं है। साथ ही शोरूम बंद होने की बात कही। इस दौरान शोरूम के आगे और पीछे दोनों तरफ पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। करीब 1 घंटे तक पुलिस कर्मी बाहर ही बैठे रहे।

काफी बहस के बाद शोरूम मालिक ने सेल्समैन को फोन कर पीछे का गेट खुलवाया। इसमें से बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों की भीड़ बाहर निकली। इस दौरान सभी को हिरासत में ले लिया गया। कार्रवाई को लेकर एसडीएम रामकिशोर मीणा ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने का दोषी मानते हुए शोरूम को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी को शोरूम मालिक के खिलाफ राजस्थान महामारी अध्यादेश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जुर्माना वसूलने व कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल