Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : कोरोना में लापरवाही पड़ रही भारी, सामने आए एक दिन में सबसे ज्यादा 338 नए मरीज

लापरवाही की वजह से कोरोना अपना कहर बरपाता हुआ नजर आ रहा हैं जहां बीते दिन एक दिन में सबसे ज्यादा 338 नए मरीज सामने आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 1:38:55

श्रीगंगानगर : कोरोना में लापरवाही पड़ रही भारी, सामने आए एक दिन में सबसे ज्यादा 338 नए मरीज

लापरवाही की वजह से कोरोना अपना कहर बरपाता हुआ नजर आ रहा हैं जहां बीते दिन एक दिन में सबसे ज्यादा 338 नए मरीज सामने आए हैं। प्रतिदिन मिलने वाले रोगियों का औसत देखें तो पिछले छह दिन में यह 150 के पार हो गया है। इलाके में पिछले छह दिन में 932 रोगी सामने आए हैं। सरकार की तमाम अपीलों के बावजूद बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के सड़कों पर लोगों के निकलने का क्रम लगातार जारी है जिससे हैं। इलाके में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।
जिला मुख्यालय पर अग्रसेन नगर और एक अन्य इलाके में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वहीं जिले के जैतसर इलाके में अलग-अलग गांवों में एक साथ नौ रोगी सामने आए हैं। इनमें विभिन्न गांवों में दो से तीन रोगी मिलने की जानकारी मिली है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कोरोना रोगी मिलने के साथ ही सतर्क हो गया है। ऑक्सीजन और अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना रोगियों को देखते हुए सरकारी अस्पताल में बेड बढ़ाए गए हैं। अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. केएस कामरा के अनुसार शुक्रवार को 25 बेड बढ़ाए गए, जबकि अभी 50 बेड और बढ़ाने के लिए कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल के ऊपर हिस्से में व्यवस्था की गई है। राजस्थान में कोरोना : हर छठा सैंपल कोरोना संक्रमित, 15,398 नए मामले, 64 की मौत

मरूधरा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं जहां हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते दस दिनों में कोरोना राजस्थान में 3 गुना बढ़ चुका हैं। हर छठा सैंपल कोरोना संक्रमित पाया जा रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में 15,398 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 64 लोगों की जान गई है। राजस्थान में 86039 सैंपल की जांच की गई, जिसमें हर छठां सैंपल पॉजिटिव निकला है। राजस्थान में कोरोना की संक्रमण दर 17.89% दर्ज हुई। राहत की बात ये है कि रिकवरी मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 5197 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर एक लाख 17 हजार 294 पर पहुंच गई।

भारत में कोरोना : मिले 3.45 लाख नए मरीज, हुई 2620 की मौत

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा. कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग ठीक हुए। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे। लेकिन इस बीच चिंता की बात ये है कि एक दिन में 2,620 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो गई। एक दिन में हुई मौतों का यह नया रिकॉर्ड है। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 3 लाख 44 हजार 949 नए मरीज मिले। पिछले साल से लेकर अब तक किसी देश में एक दिन में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका