न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : धीमी रफ्तार के बाद फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 6 मरीजों ने गंवाई जान

कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई थी जो रविवार को बढ़ते हुए फिर से 312 पर पहुंच गई। इसी के साथ 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 May 2021 11:47:09

बाड़मेर : धीमी रफ्तार के बाद फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, 6 मरीजों ने गंवाई जान

पिछले तीन दिनों से बाड़मेर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई थी जो रविवार को बढ़ते हुए फिर से 312 पर पहुंच गई। इसी के साथ 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। आज जिले में 377 कोरोना पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए हैं। रविवार को जिले में एक्टिव केस की संख्या 2912 है। नए मामलो के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 13662 पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं। जिले में रविवार को 6 मरीजों की मौत के साथ अब तक 207 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ग्राम पंचायत मारूड़ी के सभी राजस्व गांवो में जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर दिया हैं।

राजकीय अस्पताल बाड़मेर में 593 मरीज, राजकीय अस्पताल बालोतरा में 71 मरीज, जिले के विभिन्न 20 कोविड कंसल्टेशन सेंटर में 180 मरीज भर्ती है एवं 93 कोविड मरीज ऑक्सीजन पर है, जिले के निजी अस्पताल में 43 मरीज भर्ती है । 2025 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है । एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 386 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 49 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है।

राजस्थान में कोरोना : 25 दिन बाद घटी पॉजिटिविटी रेट, 24,440 मरीज हुए रिकवर

रविवार राजस्थान के लिए सुखद खबर लेकर आया जिसमें 25 दिन बाद घटी पॉजिटिविटी रेट गिरते हुए 10,290 नए संक्रमित मिले जबकि 24,440 मरीज रिकवर हो गए। हांलाकि मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ हैं और बीते दिन 156 मरीजों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से नीचे रही। रिकवर मरीजों की संख्या अब तक के कोरोनाकाल में एक दिन में हुई रिकवरी में सबसे ज्यादा है। बड़ी संख्या में रिकवरी होने के कारण राज्य में एक बार फिर एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख से नीचे हो गई। प्रदेश में कोरोना की स्थिति देखे तो अब तक कुल 8 लाख 59 हजार 669 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है, जबकि 6 लाख 58 हजार 510 रिकवर हो गए। वहीं 6777 लोगों की इस बीमारी से अब तक मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना : घट रहे है मामले लेकिन मौत के आंकड़े चिंताजनक, गई 4095 मरीजों की जान

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब कम होते दिखाई दे रहा है। रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है लेकिन संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 2 लाख 81 हजार 683 रहा और 3 लाख 78 हजार 388 लोगों ने कोरोना को मात भी दी लेकिन इस दौरान 4,092 मरीजों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख 846 की कमी आई है। यह देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। फिलहाल देश में 35 लाख 12 हजार 660 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल