Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : अस्पतालों की व्यवस्थाएं देने लगी जवाब, 302 नए संक्रमितों के साथ गई 7 लोगों की जान

रविवार काे बाड़मेर जिले में 2352 सैंपल की जांच में 302 नए पॉजिटिव आए। 7 मरीज कोरोना से जंग हार गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 May 2021 11:27:09

बाड़मेर : अस्पतालों की व्यवस्थाएं देने लगी जवाब, 302 नए संक्रमितों के साथ गई 7 लोगों की जान

रविवार काे बाड़मेर जिले में 2352 सैंपल की जांच में 302 नए पॉजिटिव आए। 7 मरीज कोरोना से जंग हार गए। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 2770 पहुंच गया है। एचआरसीटी जांच में संक्रमित आए राेगियाें में जिला अस्पताल बाड़मेर में 324 और बालाेतरा में 53 राेगी भर्ती है। हाेम आईसालेशन में 2211 रोगी घर पर ही इलाज ले रहे हैं। जिले में अब रोजाना 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत है।

कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ने से जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं भी जवाब देने लगी है। रविवार को अस्पताल के सभी 376 बेड फुल हो गए। यानी सोमवार को बेड नहीं बढ़ाए गए तो कोरोना रोगियों को भर्ती करना मुश्किल है। जिला अस्पताल के सभी वार्ड फुल होने के कारण अब कोरोना के गंभीर रोगियों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करने की नौबत आ गई है। पीएमओ डॉ.बीएल मंसुरिया ने भी बेड नहीं होने से नए मरीजों को भर्ती करने से इंकार कर दिया है।
राजस्थान में कोरोना : हर घंटे जा रही 6 मरीजों की जान, 18298 नए मामले, 159 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर अपने साथ आफत लेकर आई हैं जिसे सही समय पर नियंत्रित नहीं किया गया तो यह राजस्थान को तबाह कर देगी। बीते दिन रविवार को सोच से परे रिकॉर्ड 18298 नए मामले सामने आए और 159 की मौत हो गई। आलम यह हैं कि प्रदेश में हर घंटे 6 मरीजों की जान जा रही हैं। राजस्थान में अब तक 4558 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा माैतें राजधानी जयपुर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में हो रही हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर करीब 69 प्रतिशत के पास पहुंच गई है। बीते दिन 11 हजार 262 लोग रिकवर हुए। यहां पिछले आठ दिनों में 72 हजार 730 लोग रिकवर हुए हैं। इनमें चार दिनों से रोजाना 10 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं। राजस्थान में अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा हालत खराब है। यहां कोरोना महामारी के दौर में पिछले 14 माह में पहली बार 4 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित केस सामने आए। आज से 'महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' शुरू, लॉकडाउन की नई गाइडलाइन लागू

राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने 3 मई से 17 मई 2021 तक 'महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' घोषित किया है। उसकी गाइडलाइन आज सोमवार सुबह 5 बजे से प्रभावी हो गई है। गृह विभाग ने इसको लेकर 30 अप्रैल को नई गाइडलाइन जारी की थी। नई गाइडलाइन के अनुसार इस दौरान सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे। शादियों में 50 की जगह केवल 31 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। बैंड वालों की संख्या से अलग रखा है। शादी के लिए SDM को सूचना देने के साथ आने वाले मेहमानों की लिस्ट पहले देनी होगी। इस लिस्ट में शामिल लोगों के अलावा और कोई शादी में नहीं जा सकेगा। शादी में 31 से ज्यादा लोग होने पर 1 लाख जुर्माना लगेगा। SDM को बिना सूचना शादी समारोह करने पर 5 हजार जुर्माना लगेगा। शादी समारोह में केवल एक ही कार्यक्रम की अनुमति होगी, वह भी अधिकतम तीन घंटे में पूरा करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका