न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मराठा आरक्षण पर 3 पार्टियां एक मंच पर, आज ठाणे बंद

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर मराठा समाज ने आज ठाणे बंद का ऐलान किया है। इसके चलते सीएम एकनाथ शिंदे के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। NCP (शरद पवार गुट), शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के शहर इकाइयों के नेताओं ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sept 2023 3:46:07

मराठा आरक्षण पर 3 पार्टियां एक मंच पर, आज ठाणे बंद

मुम्बई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर मराठा समाज ने आज ठाणे बंद का ऐलान किया है। इसके चलते सीएम एकनाथ शिंदे के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। NCP (शरद पवार गुट), शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के शहर इकाइयों के नेताओं ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है।

इस बीच राज्य सरकार ने आज मुंबई में मराठा आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसका मकसद विरोध-प्रदर्शन का हल निकालना है। इस बैठक में शिवसेना (यूबीटी) शामिल होगी, हालांकि कांग्रेस ने अभी तक न तो इस विवाद पर कोई राय दी है और न ही बैठक में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।

मराठा आरक्षण के लिए पिछले कुछ हफ्तों से भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार के साथ व्यापक बातचीत की है। जरांगे पाटिल ने मराठा आरक्षण को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी अध्यादेश में बदलाव की मांग की है। उनका रुख है कि जब तक अध्यादेश में अपेक्षित बदलाव नहीं किया जाता, आमरण अनशन जारी रहेगा

अध्यादेश में कहा गया है कि मराठवाड़ा के जिन लोगों की वंशावली में कुनबी का उल्लेख है, उन्हें कुनबी मराठा के रूप में जाति प्रमाण पत्र दिया जाएगा। हालांकि, मनोज जारांगे पाटिल ने मांग की है कि अध्यादेश को बदला जाए ताकि महाराष्ट्र के सभी मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र दिया जाए क्योंकि उनके पास कोई वंशावली दस्तावेज नहीं हैं।

मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने का मतलब होगा कि उन्हें ओबीसी के रूप में गिना जाएगा और उन्हें वही आरक्षण लाभ मिलेगा जो राज्य में ओबीसी को मिलता है।

महाराष्ट्र में 33 प्रतिशत मराठा आबादी

महाराष्ट्र में मराठा आबादी का गणित समझें तो राज्य की कुल आबादी का 33 प्रतिशत मराठा समुदाय है। वे अपने लिए सरकारी नौकरी में 16 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। मुश्किल यह है कि अगर इन्हें अलग से आरक्षण दिया जाता है तो आरक्षण की अधिकतम सीमा पार हो जाएगी और अगर पिछड़ा वर्ग में शामिल कर उन्हें आरक्षण दिया गया तो OBC की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

2018 में आरक्षण का आदेश, SC ने लगाई थी रोक

साल 2018 में महाराष्ट्र सरकार ने कानून बनाकर मराठा समुदाय को 13% आरक्षण दिया था, मगर मई 2021 में सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने मराठा आरक्षण पर रोक लगा दी और कहा कि आरक्षण को लेकर 50 फीसदी की सीमा को नहीं तोड़ा जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने साल 1992 में आरक्षण की सीमा को अधिकतम 50 फीसदी तक सीमित कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई