Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा के मेडिकल कॉलेज में 26 कोरोना मरीजों की मौत, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने हाईकोर्ट जांच की करी मांग

राज्‍य सरकार के अधीन गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 26 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही राणे ने मांग की है कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच हाईकोर्ट से कराई जानी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 May 2021 8:05:29

गोवा के मेडिकल कॉलेज में 26 कोरोना मरीजों की मौत, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने हाईकोर्ट जांच की करी मांग

गोवा सरकार की ओर से संचालित गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (GMCH) में सुबह 26 कोराना मरीजों की मौत हो गई। गोवा (Goa) के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विश्‍वजीत राणे (Vishwajit Rane) ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्‍य सरकार के अधीन गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 26 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही राणे ने मांग की है कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच हाईकोर्ट से कराई जानी चाहिए। राणे के अनुसार, इन मरीजों की मौत देर रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हुई 'जो कि एक तथ्य' है, लेकिन मौत का कारण स्‍पष्‍ट नहीं है।

GMCH का दौरा करने वाले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था,'मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और जीएमसीएच में कोविड- 19 वार्ड तक इसकी आपूर्ति के बीच अंतर से रोगियों को कुछ समस्याएं हुई हैं।' उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
वहीं गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का दौरा करने के बाद राज्‍य के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत का कहना है कि ऐसी आशंका है कि मेडिकल ऑक्‍सीजन की उपलब्‍धता और कोविड वार्ड में उसकी सप्‍लाई के बीच कुछ समय लगने के कारण कोरोना मरीजों को शायद कुछ परेशानी हुई होगी। हालांकि उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्‍य में ऑक्‍सीजन सप्‍लाई में कोई परेशानी नहीं है। राणे ने पत्रकारों से बातचीत में यह माना कि सोमवार तक गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ऑक्‍सीजन सप्‍लाई कम थी।

उन्‍होंने कहा, 'इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इसकी जांच हाईकोर्ट को करनी चाहिए।' इसके साथ ही उन्‍होंने मांग की है कि हाईकोर्ट मामले में हस्‍तक्षेप करे इससे चीजें दुरुस्त करने में मदद मिलेगी।

राणे ने कहा कि सोमवार को यहां मेडिकल ऑक्सीजन के 1200 बड़े सिलेंडर की जरूरत थी, लेकिन केवल 400 की ही आपूर्ति की गई।

उन्होंने कहा, 'अगर मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी है तो इस कमी को दूर करने के लिए चर्चा की जानी चाहिए।' उन्‍होंने कहा कि गोवा सरकार ने जीएमसीएच में कोविड-19 के उपचार पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारियों की जिस तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है, उसे मुख्यमंत्री को इस संबंध में जानकारी देनी चाहिए।

वहीं मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत का कहना है कि राज्‍य में ऑक्‍सीजन या ऑक्‍सीजन सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। लेकिन समस्‍या तब होती है जब ये समय पर अस्‍पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। सावंत ने कहा कि राज्‍य सरकार महामारी से निपटने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका