न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कम होने लगी संक्रमण की दर, 10 में से 3 घटकर अब 2 संक्रमित, 41 लोगों की मौत चिंताजनक

जयपुर में 2558 नए मरीज मिले, जबकि 41 लोगों की मौत हो गई। रिकवर मरीज की संख्या 8432 रही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 May 2021 11:11:03

जयपुर : कम होने लगी संक्रमण की दर, 10 में से 3 घटकर अब 2 संक्रमित, 41 लोगों की मौत चिंताजनक

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जयपुर एकमात्र ऐसा जिला रहा जहां एक हजार से ज्यादा संक्रमित केस मिले। जयपुर में 2558 नए मरीज मिले, जबकि 41 लोगों की मौत हो गई। रिकवर मरीज की संख्या 8432 रही। राहत की खबर है कि संक्रमण दर अब धीरे-धीरे कम हाेने लगी है। राजधानी जयपुर में बीते तीन दिन पहले 10 में से 3 लाेग संक्रमित मिल रहे थे लेकिन अब यह दर घटकर 2 से नीचे आ गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते एक हफ्ते में सबसे ज्यादा केस 13 मई काे 4099 केस मिले थे, इस दाैरान संक्रमण दर 29.80 फीसदी थी। 14 मई को 13154 सैंपल लिए गए और 2823 संक्रमित आए। 15 मई को 11357 सैंपल लिए और 2605 मरीज आए। रविवार तक 1500 केस कम हाे गए और आंकड़ा 2558 पर आ गया यानि संक्रमण दर 18.75 रही। उम्मीद है हालात और सुधरेंगे।

राजस्थान में कोरोना : 25 दिन बाद घटी पॉजिटिविटी रेट, 24,440 मरीज हुए रिकवर

रविवार राजस्थान के लिए सुखद खबर लेकर आया जिसमें 25 दिन बाद घटी पॉजिटिविटी रेट गिरते हुए 10,290 नए संक्रमित मिले जबकि 24,440 मरीज रिकवर हो गए। हांलाकि मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का कारण बना हुआ हैं और बीते दिन 156 मरीजों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से नीचे रही। रिकवर मरीजों की संख्या अब तक के कोरोनाकाल में एक दिन में हुई रिकवरी में सबसे ज्यादा है। बड़ी संख्या में रिकवरी होने के कारण राज्य में एक बार फिर एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख से नीचे हो गई। प्रदेश में कोरोना की स्थिति देखे तो अब तक कुल 8 लाख 59 हजार 669 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है, जबकि 6 लाख 58 हजार 510 रिकवर हो गए। वहीं 6777 लोगों की इस बीमारी से अब तक मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना : घट रहे है मामले लेकिन मौत के आंकड़े चिंताजनक; गई 4095 मरीजों की जान

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब कम होते दिखाई दे रहा है। रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है लेकिन संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में मिले मरीजों की बात करे तो यह आंकड़ा 2 लाख 81 हजार 683 रहा और 3 लाख 78 हजार 388 लोगों ने कोरोना को मात भी दी लेकिन इस दौरान 4,092 मरीजों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड एक लाख 846 की कमी आई है। यह देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। फिलहाल देश में 35 लाख 12 हजार 660 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए